Sunday, November 7, 2010

धीरे धीरे चल, चाँद गगन में

Singers: Mohd. Rafi and Lata Mangeshkar

धीरे धीरे चल चाँद गगन में
अरे धीरे धीरे चल चाँद गगन में
कहीं ढल ना जाये रात टूट ना जायें सपने
अरे धीरे धीरे चल चाँद गगन में

तू झूम के चले तो दिल पे चले कटारी
हो है मीठी छुरी ये ज़ालिम नज़र तुम्हारी
गुन गुन गूँजे राग आज पवन में
अरे धीरे धीरे चल चाँद गगन में

वो क्या चीज़ थी मिलाके नज़र पिला दी
हो हुआ वो असर के हमने नज़र झुका दी
होंगी दो दो बात आज मिलन में
अरे धीरे धीरे चल चाँद गगन में

दो दिल मिल गये दीये जल गये हज़ारों
हो अजी तुम मिल गये तो गुल खिल गये हज़ारों
रिम-झिम बरसे प्यार आज चमन में
अरे धीरे धीरे चल चाँद गगन में



No comments:

Post a Comment