Showing posts with label mukesh. Show all posts
Showing posts with label mukesh. Show all posts

Sunday, March 6, 2011

तुम से ही मेरी ज़िंदगी

Singers: Mukesh and Geeta Dutt

तुम से ही मेरी ज़िंदगी मेरी बहार तुम
अपने ही दिल से पूछ लो किस का हो प्यार तुम

गाती हुई हवाओं में तेरा ही गीत है
साजन मेरी निगाहों में तेरी ही प्रीत है
चंदा का रूप चाँदनी मेरा सिंगार तुम

ये मुस्कुराता आसमां ये झूमती ज़मीं
मुझको ज़रा सम्भालना खो जाऊँ न कहीं
ऐसे में अपना कह भी दो बस एक बार तुम

आती हैं ऐसी प्यार की घड़ीयाँ नसीब से
ये दिल की धड़कनें ज़रा सुन लो क़रीब से
आये हो लेके प्यार के सपने हज़ार तुम



Sunday, January 2, 2011

किसी राह में किसी मोड़ पर

Singers: Lata Mangeshkar and Mukesh

किसी राह में किसी मोड़ पर
कहीं चल ना देना तू छोड़ कर
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र

किसी हाल में किसी बात पर
कहीं चल ना देना तू छोड़ कर
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र

मेरा दिल कहे कहीं ये ना हो
नहीं ये ना हो, नहीं ये ना हो
किसी रोज़ तुझसे बिछड़ के मैं
तुझे ढूंढ़ती फिरूं दर-ब-दर
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र

तेरा रंग साया बहार का
तेरा रूप आईना प्यार का
तुझे आ नज़र में छुपा लूं मैं
तुझे लग ना जाए कहीं नज़र
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र

तेरा साथ है तो है ज़िन्दगी
तेरा प्यार है तो है रौशनी
कहाँ दिन ये ढल जाए क्या पता
कहाँ रात हो जाए क्या ख़बर
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र



Sunday, December 19, 2010

ज़िक्र होता है जब क़यामत का

Singer: Mukesh

ज़िक्र होता है जब क़यामत का तेरे जलवों की बात होती है
तू जो चाहे तो दिन निकलता है तू जो चाहे तो रात होती है

तुझको देखा है मेरी नज़रों ने तेरी तारीफ़ हो मगर कैसे
के बने ये नज़र ज़ुबाँ कैसे के बने ये ज़ुबाँ नज़र कैसे
ना ज़ुबाँ को दिखाई देता है ना निग़ाहों से बात होती है

तू चली आए मुस्कुराती हुई तो बिखर जाएं हर तरफ़ कलियाँ
तू चली जाए उठ के पहलू से तो उजड़ जाएं फूलों की गलियाँ
जिस तरफ़ होती है नज़र तेरी उस तरफ़ क़ायनात होती है

तू निग़ाहों से ना पिलाए तो अश्क़ भी पीने वाले पीते हैं
वैसे जीने को तो तेरे बिन भी इस ज़माने में लोग जीते हैं
ज़िन्दगी तो उसी को कहते हैं जो बसर तेरे साथ होती है



चंचल, शीतल, निर्मल, कोमल

Singer: Mukesh

चंचल, शीतल, निर्मल, कोमल, संगीत की देवी, स्वर सजनी
सुन्दरता की हर प्रतिमा से बढ़ कर है तू सुन्दर सजनी

कहते हैं जहाँ ना रवि पहुँचे, कहते हैं वहाँ पर कवि पहुँचे
तेरे रंग-रूप की छाया तक ना रवि पहुँचे ना कवि पहुँचे
मैं छूने लगूँ तू उड़ जाए, परियों से तेरे पर सजनी

तेरे रसवंती होंठों का मैं गीत कोई बन जाऊँगा
सरगम के फूलों से तेरे सपनों की सेज सजाऊँगा
डोली में बैठ के आएगी जब तू साजन के घर सजनी

ऐसा लगता है टूट गए सब तारे, टूट के सिमट गए
गोरे-गोरे इक चन्दा से रंगीं बदन पे लिपट गए
बनकर नथ, कंगन, करधनिया, घुँघरू, झुमके, झूमर, सजनी



Sunday, December 12, 2010

वक़्त करता जो वफ़ा आप हमारे होते

Singer: Mukesh

वक़्त करता जो वफ़ा आप हमारे होते
हम भी औरों की तरह आप को प्यारे होते

अपनी तक़दीर में पहले ही से कुछ तो ग़म हैं
और कुछ आप की फ़ितरत में वफ़ा भी कम है
वरना जीती हुई बाज़ी तो ना हारे होते

हम भी प्यासे हैं ये साक़ी को बता भी न सके
सामने जाम था और जाम उठा भी न सके
काश हम ग़ैरत-ए-महफ़िल के न मारे होते

दम घुटा जाता है सीने में फिर भी ज़िंदा हैं
तुम से क्या हम तो ज़िंदगी से भी शर्मिन्दा हैं
मर ही जाते न जो यादों के सहारे होते



दम भर जो उधर मुँह फेरे, ओ चन्दा

Singers: Lata Mangeshkar and Mukesh

दम भर जो उधर मुँह फेरे, ओ चन्दा
मैं उनसे प्यार कर लूंगी, बातें हज़ार कर लूँगी

दिल करता है प्यार के सजदे, और मैं भी उनके साथ
चाँद को चन्दा रोज़ ही देखे
मेरी पहली रात, हो, मेरी पहली रात
बादल में अब छुप जा रे, ओ चन्दा
मैं उनसे प्यार कर लूंगी, बातें हज़ार कर लूँगी

दम भर जो इधर मुँह फेरे, ओ चन्दा
मैं उनसे प्यार कर लूँगा, नज़रें दो चार कर लूँगा

मैं चोर हूँ काम है चोरी, दुनिया में हूँ बदनाम
दिल को चुराता आया हूँ मैं
ये ही मेरा काम, हो, ये ही मेरा काम
आना तू गवाही देने, ओ चन्दा
मैं उनसे प्यार कर लूँगा, नज़रें दो चार कर लूँगा

दिल को चुराके खो मत जाना, राह न जाना भूल
इन कदमों से कुचल ना देना
मेरे दिल का फूल, हो, मेरे दिल का फूल
ये बात उन्हें समझा दे, ओ चन्दा
मैं उनसे प्यार कर लूंगी, बातें हज़ार कर लूँगी



फूल तुम्हें भेजा है ख़त में

Singers: Lata Mangeshkar and Mukesh

फूल तुम्हें भेजा है ख़त में
फूल नहीं मेरा दिल है
प्रियतम मेरे मुझ को लिखना
क्या ये तुम्हारे क़ाबिल है
प्यार छुपा है ख़त में इतना
जितने सागर में मोती
चूम ही लेता हाथ तुम्हारा
पास जो तुम मेरे होती

नींद तुम्हें तो आती होगी
क्या देखा तुमने सपना
आँख खुली तो तनहाई थी
सपना हो न सका अपना
तनहाई हम दूर करेंगे
ले आओ तुम शहनाई
प्रीत बढ़ाकर भूल न जाना
प्रीत तुम्हीं ने सिखलाई

ख़त से जी भरता ही नहीं अब
नैन मिले तो चैन मिले
चाँद हमारे अंगना उतरे
कोई तो ऐसी रैन मिले
मिलना हो तो कैसे मिले हम
मिलने की सूरत लिख दो
नैन बिछाये बैठे हैं हम
कब आओगे ख़त लिख दो



Sunday, November 14, 2010

इक प्यार का नग़मा है

Singers: Lata Mangeshkar and Mukesh

इक प्यार का नग़मा है, मौजों की रवानी है
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं, तेरी मेरी कहानी है

कुछ पाकर खोना है कुछ खोकर पाना है
जीवन का मतलब तो आना और जाना है
दो पल के जीवन से एक उम्र चुरानी है

तू धार है नदिया की मैं तेरा किनारा हूँ
तू मेरा सहारा है मैं तेरा सहारा हूँ
आँखों में समंदर है आशाओं का पानी है

तूफ़ान को आना है आकर चले जाना है
बादल है ये कुछ पल का छाकर ढल जाना है
परछाइयाँ रह जातीं रह जाती निशानी है



दुनिया वालों से दूर, जलने वालों से दूर

Singers: Mukesh and Lata Mangeshkar

दुनिया वालों से दूर, जलने वालों से दूर
आजा आजा चलें, कहीं दूर, कहीं दूर, कहीं दूर

वो प्यार का जहाँ है, हर दिल पे महरबाँ है
कुछ और वो ज़मीं है, कुछ और आसमाँ है
ना ज़ुल्म का निशाँ है, ना ग़म की दास्ताँ है
हर कोई जिसको समझे, वो प्यार की ज़ुबाँ है

हाथों में हाथ डाले, ख़ुद को भी ना सम्भाले
निकलेंगे हम जिधर से, हो जायेंगे उजाले
चन्दा कहेगा हँसकर, सीने पे हाथ रख कर
वो जा रहे हैं देखो, दो प्यार करने वाले



दिल तड़प तड़प के कह रहा है आ भी जा

Singers: Mukesh and Lata Mangeshkar

दिल तड़प तड़प के कह रहा है आ भी जा
तू हमसे आँख ना चुरा, तुझे कसम है आ भी जा

तू नहीं तो ये बहार क्या बहार है
गुल नहीं खिले तो तेरा इन्तज़ार है
के तेरा इन्तज़ार है, के तेरा इन्तज़ार है

दिल धड़क धड़क के दे रहा है ये सदा
तुम्हारी हो चुकीं हूँ मैं, तुम्हारे पास हूँ सदा

तुमसे मेरी ज़िन्दगी का ये सिंगार है
जी रही हूँ मैं के मुझको तुमसे प्यार है
के मुझको तुमसे प्यार है, के मुझको तुमसे प्यार है

मुस्कुराते प्यार का असर है हर कहीं
हम कहाँ हैं दिल किधर है कुछ खबर नहीं
किधर है कुछ खबर नहीं, किधर है कुछ खबर नहीं



Saturday, November 13, 2010

जिन्हें हम भूलना चाहें वो अकसर याद आते हैं

Singer: Mukesh

जिन्हें हम भूलना चाहें वो अकसर याद आते हैं
बुरा हो इस मोहब्बत का वो क्यूँ कर याद आते हैं

भुलाएँ किस तरह उनको कभी पी थी उन आँखों से
छलक जाते हैं जब आँसू वो साग़र याद आते हैं

किसी के सुर्ख़ लब थे या दीए की लौ मचलती थी
जहां की थी कभी पूजा वो मंदर याद आते हैं

रहे ऐ शम्मा तू रोशन दुआ देता है परवाना
जिन्हें क़िस्मत में जलना है वो जल कर याद आते हैं



मुझको इस रात की तनहाई में आवाज़ न दो

Singer: Mukesh

मुझको इस रात की तनहाई में आवाज़ न दो
जिसकी आवाज़ रुला दे मुझे वो साज़ न दो

रौशनी हो न सकी दिल भी जलाया मैंने
तुमको भूला ही नहीं लाख भुलाया मैंने
मैं परेशां हूँ मुझे और परेशां न करो
आवाज़ न दो

किस कदर जल्द किया मुझसे किनारा तुमने
कोई भटकेगा अकेला ये न सोचा तुमने
छुप गए हो तो मुझे याद ही आया न करो
आवाज़ न दो



किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार

Singer: Mukesh

किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार
किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार
किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार
जीना इसी का नाम है

माना अपनी जेब से फ़कीर हैं
फिर भी यारों दिल के हम अमीर हैं
मिटे जो प्यार के लिये वो ज़िन्दगी
जले बहार के लिये वो ज़िन्दगी
किसी को हो न हो हमें तो ऐतबार
जीना इसी का नाम है

रिश्ता दिल से दिल के ऐतबार का
ज़िन्दा है हमीं से नाम प्यार का
के मर के भी किसी को याद आयेंगे
किसी के आँसुओं में मुस्कुरायेंगे
कहेगा फूल हर कली से बार बार
जीना इसी का नाम है



भूली हुई यादों मुझे इतना ना सताओ

Singer: Mukesh

भूली हुई यादों मुझे इतना ना सताओ
अब चैन से रहने दो मेरे पास न आओ

दामन में लिए बैठा हूँ टूटे हुए तारे
कब तक मैं जिऊँगा यूँही ख़्वाबों के सहारे
दीवाना हूँ अब और ना दीवाना बनाओ
अब चैन से रहने दो मेरे पास ना आओ

लूटो ना मुझे इस तरह दोराहे पे लाके
आवाज़ न दो एक नयी राह दिखा के
संभला हूँ मैं गिर-गिरके मुझे फिर ना गिराओ
अब चैन से रहने दो मेरे पास ना आओ


चाँद को क्या मालूम चाहता है उसे कोई चकोर

Singer: Mukesh

चाँद को क्या मालूम चाहता है उसे कोई चकोर
वो बेचारा दूर से देखे, करे न कोई शोर

दूर से देखे और ललचाए
प्यास नज़र की बढ़ती जाए, बढ़ती जाए
बदली क्या जाने है पागल किसके मन का मोर

साथ चले तो साथ निभाना
मेरे साथी भूल ना जाना, भूल ना जाना
मैंने तुम्हारे हाथ में दे दी अपनी जीवन डोर


Sunday, November 7, 2010

हम तुझसे मोहब्बत करके सनम

Singer: Mukesh

हम तुझसे मोहब्बत करके सनम
रोते भी रहे, हँसते भी रहे
ख़ुश होके सहे उल्फ़त के सितम
रोते भी रहे, हँसते भी रहे

है दिल की लगी क्या तुझको ख़बर
इक दर्द उठा, थर्राई नज़र
ख़मोश थे हम इस ग़म की क़सम
रोते भी रहे, हँसते भी रहे

ये दिल जो जला इक आग लगी
आँसू जो बहे बरसात हुई
बादल की तरह आवारा थे हम
रोते भी रहे, हँसते भी रहे



हमने तुझको प्यार किया है जितना

Singer: Mukesh

हमने तुझको प्यार किया है जितना
कौन करेगा इतना, कौन करेगा इतना

तू ने हम पर लाख जफ़ा की हमने अदा ही समझी
तुझ से कोई भूल हुई तो अपनी ख़ता ही समझी
सामने तेरे यूँ हँस-हँस के लुटते रहे हम जितना
कौन लुटेगा इतना, कौन लुटेगा इतना

प्यार पे मेरे नाज़ तुम्हें था, याद करो वो नज़ारा
हाथ पे अपने लिख लेते थे, जब तुम नाम हमारा
तेरी अदा के भोलेपन पे मिटते रहे हम जितना
कौन मिटेगा इतना, कौन मिटेगा इतना



ये मेरा दीवानापन है, या मुहब्बत का सुरूर

Singer: Mukesh

दिल से तुझको बेदिली है, मुझको है दिल का ग़ुरूर
तू ये माने के न माने, लोग मानेंगे ज़ुरूर
ये मेरा दीवानापन है, या मुहब्बत का सुरूर
तू न पहचाने तो है ये, तेरी नज़रों का क़ुसूर

दिल को तेरी ही तमन्ना, दिल को है तुझसे ही प्यार
चाहे तू आए न आए, हम करेंगे इंतज़ार

ऐसे वीराने में इक दिन, घुट के मर जाएंगे हम
जितना जी चाहे पुकारो, फिर नहीं आएंगे हम



Sunday, October 31, 2010

कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है

Singers: Mukesh and Lata Mangeshkar

कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है
के जैसे तुझको बनाया गया है मेरे लिये
तू अब से पहले सितारों में बस रही थी कहीं
तुझे ज़मीं पे बुलाया गया है मेरे लिये

कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है
के ये बदन ये निगाहें मेरी अमानत हैं
ये गेसुओं की घनी छाँव हैं मेरी ख़ातिर
ये होंठ और ये बाहें मेरी अमानत हैं

कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है
के जैसे बजती हैं शहनाइयां सी राहों में
सुहाग रात है घूँघट उठा रहा हूँ मैं
सिमट रही है तू शरमा के अपनी बाहों में

कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है
के जैसे तू मुझे चाहेगी उम्र भर यूँही
उठेगी मेरी तरफ़ प्यार की नज़र यूँ ही
मैं जानता हूँ के तू ग़ैर है मगर यूँ ही
कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है


क्या खूब लगती हो

Singers: Mukesh and Kanchan

क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो
फिर से कहो कहते रहो अच्छा लगता है
जीवन का हर सपना अब सच्चा लगता है

तारीफ़ करोगे कब तक बोलो कब तक
मेरे सीने में साँस रहेगी जब तक
कब तक मैं रहूँगी मन में हाँ मन में
सूरज होगा जब तक नील गगन में
फिर से कहो कहते रहो अच्छा लगता है
जीवन का हर सपना अब सच्चा लगता है
क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो
तुम प्यार से प्यारी हो तुम जान हमारी हो

खुश हो ना मुझे तुम पाकर मुझे पाकर
प्यासे दिल को आज मिला है सागर
क्या दिल में है और तमन्ना है तमन्ना
हर जीवन में तुम मेरे ही बनना
फिर से कहो कहती रहो अच्छा लगता है
जीवन का हर सपना अब सच्चा लगता है
क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो
तुम प्यार से प्यारे हो तुम जान हमारी हो