Showing posts with label classic duets. Show all posts
Showing posts with label classic duets. Show all posts

Friday, June 3, 2011

ठहरिए होश में आ लूँ, तो चले जाइएगा

Singers: Mohd. Rafi and Suman Kalyanpur

ठहरिए होश में आ लूँ, तो चले जाइएगा
उह हुँह
आपको दिल में बिठा लूँ, तो चले जाइएगा
उह हुँह
आपको दिल में बिठा लूँ

कब तलक रहिएगा यूँ दूर की चाहत बनके
दिल में आ जाइए इक़रार-ए-मुहब्बत बनके
अपनी तक़दीर बना लूँ, तो चले जाइएगा
उह हुँह
आपको दिल में बिठा लूँ, तो चले जाइएगा
आपको दिल में बिठा लूँ

मुझको इक़रार-ए-मुहब्बत पे हया आती है
बात कहते हुए गरदन मेरी झुक जाती है
देखिये सर को झुका लूँ, तो चले जाइएगा
उह हुँह
हाय, आपको दिल में बिठा लूँ

ऐसी क्या शर्म ज़रा पास तो आने दीजे
रुख से बिखरी हुई ज़ुल्फ़ें तो हटाने दीजे
प्यास आँखों की बुझा लूँ, तो चले जाइएगा
ठहरिए होश में आ लूँ, तो चले जाइएगा
आपको दिल में बिठा लूँ, तो चले जाइएगा
आपको दिल में बिठा लूँ



मुझको अपने गले लगा लो, ऐ मेरे हमराही

Singers: Mohd. Rafi and Mubarak Begum

मुझको अपने गले लगा लो, ऐ मेरे हमराही
तुमको क्या बतलाऊं मैं, के तुमसे कितना प्यार है

जब तुम मुझसे दूर रहते हो, जिया मेरा घबराता है
नींद आँखों से उड़ जाती है, चाँद अगन बरसाता है
दोनों पहलू जल जाते हैं, आग में आग लगाता है
जैसे तड़पे बिन जल मछली
प्यार मुझे तड़पाता है, प्यार मुझे तड़पाता है
इस उलझन से मुझको बचालो, ऐ मेरे हमराही
तुमको क्या बतलाऊं मैं, के तुमसे कितना प्यार है

जिन राहों पर हँसके चलो तुम, फूल वहाँ खिल जाते हैं
दम लेने को जहाँ रुको तुम, मधुशाले बन जाते हैं
तुमको छूकर पवन झकोरे, ख़ुशबू लेकर जाते हैं
लेकिन हम तो देख के सूरत
दिल थामे रह जाते हैं, दिल थामे रह जाते हैं
दिल से दिल के तार मिला लो, ऐ मेरे हमराही
तुमको क्या बतलाऊं मैं, के तुमसे कितना प्यार है

जब तक तुमको मैं ना देखूँ, चैन मुझे कब आता है
खोज में तेरी मन का पंछी, दूर कहीँ खो जाता है
जब तुम मुझको मिल जाती हो, दर्द दवा बन जाता है
वरना तुम बिन सारा जीवन
सूना बन कहलाता है, सूना बन कहलाता है
हर मंज़िल पर मुझको सम्भालो, ऐ मेरे हमराही
तुमको क्या बतलाऊं मैं, के तुमसे कितना प्यार है



Sunday, March 6, 2011

ज़िन्दगी में जब तुम्हारे ग़म नहीं थे

Singers: Bhupinder and Anuradha Paudwal

ज़िन्दगी में जब तुम्हारे ग़म नहीं थे
इतने तनहा थे कि हम भी हम नहीं थे

वक़्त पर जो लोग काम आए हैं अक्सर
अजनबी थे, वो मेरे हमदम नहीं थे

बेसबब था तेरा मिलना रहगुज़र में
हादसे हर मोड़ पर कुछ कम नहीं थे

हमने ख़्वाबों में ख़ुदा बनकर भी देखा
आप थे, बाहों में दो आलम नहीं थे

सामने दीवार थी ख़ुद्दारियों की
वरना रस्ते प्यार के पुरख़म नहीं थे



साँझ ढली दिल की लगी थक चली पुकार के

Singers: Asha Bhosle and Manna Dey

साँझ ढली दिल की लगी थक चली पुकार के
आ जा, आ जा, आ भी जा
क्या दूँ तुझे पहले से मैं बैठी हूँ दिल हार के
जा जा, जा जा, जा तू जा

ज़िद पे आ गया है दिल के आज यूँ न लौटना
मेरी सुनो लौट जाओ छोड़ दो ये बचपना
चार दिन की ज़िंदगी में दिन हैं दो बहार के
आ जा, आ जा, आ भी जा

आ आ...
जा जा...

कैसे कहूँ कैसी उलझनों में मेरी जान है
ओ हो हो हा
ना ना न ना
हाँ को ना समझ गये ये प्यार की ज़ुबान है
काटने हैं हमको दिन किसी के इंतज़ार के
जा जा, जा जा, जा तू जा

सुन तो ले के मेरे दिल का तुझसे क्या सवाल है
कुछ न कर सकूँगी मैं इसी का तो मलाल है, जा जा
दिल न तोड़ चाहे बोल दो ही बोल प्यार के
आ जा आ जा, आ भी जा



साजन ये मत जानियो

Singers: Mohd. Rafi and Lata Mangeshkar

साजन ये मत जानियो तो बिछड़े मोहे चैन
जैसे जल बिन माछली तड़पत हूँ दिन रैन
पत्ता टूटा डार से ले गयी पवन उड़ाए
अब के बिछड़े कब मिलें दूर पड़े है जाए

पिया कैसे मिलूँ तुझसे मेरे पाँव पड़ी ज़ंजीर
हृदय में अग्नि सुलगे नैनन से बरसे नीर
मेरे पाँव पड़ी ज़ंजीर

दुनिया से है क्या शिकवा मेरी रूठ गयी तक़दीर
लाख जतन कर हार गया सूझे न कोई तदबीर
मेरी रूठ गई तक़दीर

कैसे दूर करूँ ये दूरी समझ नहीं मैं पाती जी
जो मैं होती बन की चिड़िया पंख लगा उड़ आती
उड़ने लगी थी उड़ न सकी क़िस्मत ने मारा तीर

फूल मिले कम काँटे ज़्यादा बीज ये कैसा बोया जी ओ
मालिक तेरे जग में जिसने प्यार किया वो रोया
आँसू के रंग में रंग डाली प्यार की ये तस्वीर



सितम भी तुम्हारे करम भी तुम्हारे

Singers: Mohd. Rafi and Asha Bhosle

निगाह-ए-महर हमसे आज बे-तक़सीर फिरती है
किसी की कुछ नहीं चलती है जब तक़दीर फिरती है

सितम भी तुम्हारे करम भी तुम्हारे
पुकारें सितमक़श तो किसको पुकारें

ज़बाँ पर ख़ामोशी नज़र से इशारे
जो यूँ चोट खाए वो किसको पुकारे

ज़माने की करवट बदल देगा साहिल
चला-चल चला-चल कनारे-कनारे

नज़र उसने बदली जो दिल को लुभा कर
पुकार उठी क़िस्मत बुरी हार हारे



तुम से ही मेरी ज़िंदगी

Singers: Mukesh and Geeta Dutt

तुम से ही मेरी ज़िंदगी मेरी बहार तुम
अपने ही दिल से पूछ लो किस का हो प्यार तुम

गाती हुई हवाओं में तेरा ही गीत है
साजन मेरी निगाहों में तेरी ही प्रीत है
चंदा का रूप चाँदनी मेरा सिंगार तुम

ये मुस्कुराता आसमां ये झूमती ज़मीं
मुझको ज़रा सम्भालना खो जाऊँ न कहीं
ऐसे में अपना कह भी दो बस एक बार तुम

आती हैं ऐसी प्यार की घड़ीयाँ नसीब से
ये दिल की धड़कनें ज़रा सुन लो क़रीब से
आये हो लेके प्यार के सपने हज़ार तुम



Sunday, January 2, 2011

चला भी आ, हो

Singers: Lata Mangeshkar and Mohd. Rafi

चला भी आ, हो
आ जा रसिया
जाने वाले आ जा तेरी याद सताए
ख्वाबों का घरोंदा कहीं टूट न जाए

मुरझा चले हैं अरमान सारे
धुंधला गए हैं सभी उजले नज़ारे
कैसे जियूंगी ग़मों के सहारे
तरसी निगाहें मेरी तुझको सदायें दें
धड़कन पुकारे

चला भी आ, हो
आ जा रसिया
दिल तो गया मेरा कहीं जान न जाए
जाने वाले आ जा तेरी याद सताए

मेरी लगन को कहाँ तूने जाना
तेरे लिए तो मेरा दिल है दीवाना
हर साँस मेरी तेरा ही तराना
ये ज़िंदगानी क्या है
तेरी कहानी है तेरा फ़साना

तेरा मेरा, हो
वो है रिश्ता
के, टूटे जो बालाएं भी तो टूट न पायें
के, टूटे जो बालाएं भी तो टूट न पायें



किसी राह में किसी मोड़ पर

Singers: Lata Mangeshkar and Mukesh

किसी राह में किसी मोड़ पर
कहीं चल ना देना तू छोड़ कर
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र

किसी हाल में किसी बात पर
कहीं चल ना देना तू छोड़ कर
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र

मेरा दिल कहे कहीं ये ना हो
नहीं ये ना हो, नहीं ये ना हो
किसी रोज़ तुझसे बिछड़ के मैं
तुझे ढूंढ़ती फिरूं दर-ब-दर
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र

तेरा रंग साया बहार का
तेरा रूप आईना प्यार का
तुझे आ नज़र में छुपा लूं मैं
तुझे लग ना जाए कहीं नज़र
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र

तेरा साथ है तो है ज़िन्दगी
तेरा प्यार है तो है रौशनी
कहाँ दिन ये ढल जाए क्या पता
कहाँ रात हो जाए क्या ख़बर
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र



ये मौसम भीगा भीगा है

Singers: Mohd. Rafi and Lata Mangeshkar

ये मौसम भीगा भीगा है
हवा भी ज़्यादा ज़्यादा है
क्यूँ ना मचलेगा दिल मेरा
तुमको पाने का इरादा है

ये मौसम भीगा भीगा है
हवा भी ज़्यादा ज़्यादा है
क्यूँ ना मचलेगा दिल मेरा
तुमको पाने का इरादा है

इजाज़त हो तो, मेरे सरकार के पहलू में आ जाऊं
इजाज़त हो तो, मेरे दिलदार के दिल में समा जाऊं

हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ

शर्म को छोड़ दो, मेरे जाना गले से तुम भी मिल जाओ
ये पर्दा तोड़ दो, मेरे जाना मेरी साँसों में घुल जाओ

हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ



Saturday, January 1, 2011

इन्तहा हो गई, इंतज़ार की

Singers: Asha Bhosle and Kishore Kumar

इन्तहा हो गई, इंतज़ार की
आई ना कुछ खबर, मेरे यार की
ये हमें है यक़ीं, बेवफ़ा वो नहीं
फिर वजह क्या हुई, इंतज़ार की

बात जो है उसमें बात वो यहाँ कहीं नहीं किसी में
वो है मेरी, बस है मेरी, शोर है यही गली गली में
साथ साथ वो है मेरे ग़म में मेरे दिल की हर ख़ुशी में
ज़िंदगी में वो नहीं तो कुछ नहीं है मेरी ज़िंदगी में
बुझ न जाए ये शमा, ऐतबार की

ओ, मेरे सजना, लो मैं आ गई
ओ, लोगों ने दिए होंगे बड़े बड़े नज़राने
लाई हूँ मैं तेरे लिए दिल मेरा
दिल यही माँगे दुआ हम कभी हों न जुदा
मेरा है मेरा ही रहे दिल तेरा
ये मेरी ज़िंदगी है तेरी
तू मेरा सपना, मैं तुझे पा गई
ओ, मेरे सजना, लो मैं आ गई

ग़म के अंधेरे ढले, बुझते सितारे जले
देखा तुझे तो दिलों में जान आई
होठों पे तराने जगे, अरमाँ दीवाने जगे
बाहों में आके तू ऐसे शरमाई
छा गई फिर वही बेख़ुदी
छा गई फिर वही बेख़ुदी

ला ला ला...



हम तुम्हारे लिए, तुम हमारे लिए

Singers: Lata Mangeshkar and Mohd. Rafi

हम तुम्हारे लिए, तुम हमारे लिए
फिर ज़माने का क्या है, हमारा ना हो

आप के प्यार का, जो मिले आसरा
फिर ख़ुदा का भी बेशक, सहारा ना हो

तुम ही हो दिल में, तुम ही हो मेरी निगाहों में
न और आयेगा अब कोई मेरी राहों में
करूं ना आरज़ू, मरने के बाद जन्नत की
अगर ये जिंदगी गुज़रे तुम्हारी बाहों में
प्यार के चाँद से, रात रोशन रहे
फिर कोई आसमाँ पे सितारा ना हो

नज़र नज़र से, कदम से कदम मिलाए हुए
चले हैं वक़्त की रफ़्तार को भुलाए हुए
बहार पूछ रही है, चमन के फूलों से
ये कौन आया के तुम सब हो सर झुकाए हुए
सोच में फूल हैं, हम अगर चल दिए
फिर चमन में कभी ये नज़ारा ना हो



Sunday, December 19, 2010

ढूँढ़ें तुझको नैन दीवाने आजा आजा रे

Singers: Lata Mangeshkar and Mahendra Kapoor

ढूँढ़ें तुझको नैन दीवाने आजा आजा रे
इन नैनों की प्यास बुझाने आजा आजा रे

ढूँढ़ें तुझको नैन दीवाने आजा आजा रे
इन नैनों की प्यास बुझाने आजा आजा रे

हँसते हँसते आज दीवाने मिलेंगे
तू जब आए फूल हज़ारों खिलेंगे
जाग उठेंगे सब वीराने आजा आजा रे
आजा आजा रे

दिल का है ये हाल तुम्हारी लगन में
जैसे कोई फूल अकेला चमन में
आशाओं के गीत सुनाने आजा आजा रे



आईग, आईग, आईग, ये क्या हो गया

Singers: Mohd. Rafi and Aarti Mukherjee

आईग, आईग, आईग, ये क्या हो गया
तेरे पीछे दिल ये तबाह हो गया
जी में आता है कि तुझे देखूँ भी नहीं
पर क्या करूँ ये दिल जो फिदा हो गया
हाय क्या करूँ ये दिल जो फिदा हो गया

आईग, आईग, आईग, ये क्या हो गया
तेरे पीछे दिल ये तबाह हो गया
जी में आता है कि तुझे देखूँ भी नहीं
पर क्या करूँ ये दिल जो फिदा हो गया
हाय क्या करूँ ये दिल जो फिदा हो गया

ओ शहज़ादी बात बात में कैसी उलझन पड़ गयी
आज तू हम पर हो गयी गुस्से कैसी आफ़त पड़ गयी
तेरे दिल की बात मैंने जान ली
छम छम ये चाल पहचान ली

इस दुनिया की भीड़ में आकर दिल ने तुझको जान लिया
धीरे धीरे प्यार जगा और दिल ने अपना मान लिया
मैं तो खो गयी रे तुझे देखकर
तेरी हो गयी रे तुझे देखकर

अरे जब तू बिगड़े और हसीँ हो गुस्सा लागे प्यारा
एक बात ने जीता हमको एक बात से हारा
झगड़ा ना कर तू अरी मान जा
अपना समझ तू अरी जान जा



तुझे इतना प्यार करें

Singers: Lata Mangeshkar and Shabbir Kumar

तुझे इतना प्यार करें तुझे कितना प्यार करें
आज कहे तू जितना हम तुझे उतना प्यार करें

जब हम अपनी आँखें खोलें तेरा चेहरा सामने आए
जब हम पलकें बंद करें ख़्वाबों में तू मुस्काए
दुनिया की हर इक शै में तेरा दीदार करें

फूलों और बहारों से हम डोली तेरी सजाएँगे
याद तेरी जब आएगी दिल को कैसे समझाएँगे
ममता से दुआओं से आ दामन तेरा भरें



Monday, December 13, 2010

नींद ना मुझको आए

Singers: Lata Mangeshkar and Hemant Kumar

हो, नींद ना मुझको आए, दिल मेरा घबराए
चुपके चुपके कोई आके, सोया प्यार जगाये

हो, नींद ना मुझको आए, दिल मेरा घबराए
चुपके चुपके कोई आके, सोया प्यार जगाये

सोया हुआ संसार हैं, सोया हुआ संसार
मैं जागूँ यहाँ, तू जागे वहाँ, इक दिल में दर्द दबाये

एक बीच में दीवार हैं, एक बीच में दीवार
मैं तड़पूँ यहाँ, तू तड़पे वहाँ, हाय चैन जिया नहीं पाये

मैं हूँ यहाँ बेकरार रे, तू हैं वहाँ बेकरार
मैं गाऊँ यहाँ, तू गाये वहाँ, है दिल को दिल बहलाए


याद किया दिल ने कहाँ हो तुम

Singers: Lata Mangeshkar and Hemant Kumar

याद किया दिल ने कहाँ हो तुम
झूमती बहार है कहाँ हो तुम
प्यार से पुकार लो जहाँ हो तुम

ओ, खो रहे हो आज किस खयाल में
ओ, दिल फँसा है बेबसी के जाल में
मतलबी जहाँ मेहरबां हो तुम
याद किया दिल ने कहाँ हो तुम
प्यार से पुकार लो जहाँ हो तुम

ओ, रात ढल चुकी है सुबह हो गयी
ओ, मैं तुम्हारी याद लेके खो गयी
अब तो मेरी दास्ताँ हो तुम
याद किया दिल ने कहाँ हो तुम
प्यार से पुकार लो जहाँ हो तुम

ओ, तुम हमारी ज़िंदगी के बाग़ हो
ओ, तुम हमारी राह के चिराग़ हो
मेरे लिये आसमाँ हो तुम
याद किया दिल ने कहाँ हो तुम
प्यार से पुकार लो जहाँ हो तुम



Sunday, December 12, 2010

प्यार हुआ इक़रार हुआ है

Singers: Lata Mangeshkar and Manna Dey

प्यार हुआ इक़रार हुआ है
प्यार से फिर क्यों डरता है दिल
कहता है दिल रस्ता मुश्किल
मालूम नहीं है कहाँ मंज़िल

कहो कि अपनी प्रीत का गीत ना बदलेगा कभी
तुम भी कहो इस राह का मीत ना बदलेगा कभी
प्यार जो टूटा, साथ जो छूटा, चाँद ना चमकेगा कभी

रातें दसों दिशाओं से कहेंगी अपनी कहानियाँ
गीत हमारे प्यार के दोहराएंगी जवानियाँ
मैं न रहूँगी, तुम न रहोगे
फिर भी रहेंगी निशानियाँ



तसवीर तेरी दिल में, जिस दिन से उतारी है

Singers: Lata Mangeshkar and Mohd. Rafi

तसवीर तेरी दिल में, जिस दिन से उतारी है
फिरूँ तुझे संग लेके, नये नये रंग लेके
सपनों की महफ़िल में

तसवीर तेरी दिल में, जिस दिन से उतारी है
फिरूँ तुझे संग लेके, नये नये रंग लेके
सपनों की महफ़िल में

माथे की बिंदिया तू है सनम
नैनों का कजरा पिया तेरा ग़म
नैन के नीचे नीचे, रहूँ तेरे पीछे पीछे
चलूँ किसी मंज़िल में

तुमसे नज़र जब गयी है मिल
जहाँ है कदम तेरे वहीं मेरा दिल
झुके जहाँ पलकें तेरी, खुले जहाँ ज़ुल्फ़ें तेरी
रहूँ उसी मंज़िल में

तूफ़ान उठायेगी दुनिया मगर
रुक ना सकेगा दिल का सफ़र
यूँ ही नज़र मिलती होगी
यूँ ही शम्मा जलती होगी
तेरी मेरी मंज़िल में



दम भर जो उधर मुँह फेरे, ओ चन्दा

Singers: Lata Mangeshkar and Mukesh

दम भर जो उधर मुँह फेरे, ओ चन्दा
मैं उनसे प्यार कर लूंगी, बातें हज़ार कर लूँगी

दिल करता है प्यार के सजदे, और मैं भी उनके साथ
चाँद को चन्दा रोज़ ही देखे
मेरी पहली रात, हो, मेरी पहली रात
बादल में अब छुप जा रे, ओ चन्दा
मैं उनसे प्यार कर लूंगी, बातें हज़ार कर लूँगी

दम भर जो इधर मुँह फेरे, ओ चन्दा
मैं उनसे प्यार कर लूँगा, नज़रें दो चार कर लूँगा

मैं चोर हूँ काम है चोरी, दुनिया में हूँ बदनाम
दिल को चुराता आया हूँ मैं
ये ही मेरा काम, हो, ये ही मेरा काम
आना तू गवाही देने, ओ चन्दा
मैं उनसे प्यार कर लूँगा, नज़रें दो चार कर लूँगा

दिल को चुराके खो मत जाना, राह न जाना भूल
इन कदमों से कुचल ना देना
मेरे दिल का फूल, हो, मेरे दिल का फूल
ये बात उन्हें समझा दे, ओ चन्दा
मैं उनसे प्यार कर लूंगी, बातें हज़ार कर लूँगी