Showing posts with label kishore kumar. Show all posts
Showing posts with label kishore kumar. Show all posts

Saturday, January 1, 2011

इन्तहा हो गई, इंतज़ार की

Singers: Asha Bhosle and Kishore Kumar

इन्तहा हो गई, इंतज़ार की
आई ना कुछ खबर, मेरे यार की
ये हमें है यक़ीं, बेवफ़ा वो नहीं
फिर वजह क्या हुई, इंतज़ार की

बात जो है उसमें बात वो यहाँ कहीं नहीं किसी में
वो है मेरी, बस है मेरी, शोर है यही गली गली में
साथ साथ वो है मेरे ग़म में मेरे दिल की हर ख़ुशी में
ज़िंदगी में वो नहीं तो कुछ नहीं है मेरी ज़िंदगी में
बुझ न जाए ये शमा, ऐतबार की

ओ, मेरे सजना, लो मैं आ गई
ओ, लोगों ने दिए होंगे बड़े बड़े नज़राने
लाई हूँ मैं तेरे लिए दिल मेरा
दिल यही माँगे दुआ हम कभी हों न जुदा
मेरा है मेरा ही रहे दिल तेरा
ये मेरी ज़िंदगी है तेरी
तू मेरा सपना, मैं तुझे पा गई
ओ, मेरे सजना, लो मैं आ गई

ग़म के अंधेरे ढले, बुझते सितारे जले
देखा तुझे तो दिलों में जान आई
होठों पे तराने जगे, अरमाँ दीवाने जगे
बाहों में आके तू ऐसे शरमाई
छा गई फिर वही बेख़ुदी
छा गई फिर वही बेख़ुदी

ला ला ला...



Sunday, December 19, 2010

आए तुम याद मुझे

Singer: Kishore Kumar

जब मैं रातों में तारे गिनता हूँ
और तेरे कदमों की आहट सुनता हूँ
लगे मुझे हर तारा तेरा दरपन
आए तुम याद मुझे, गाने लगी हर धड़कन
ख़ुशबू लाई पवन, महका चंदन
आए तुम याद मुझे, गाने लगी हर धड़कन

जिस पल नैनों में सपना तेरा आए
उस पल मौसम पर मेंहंदी रच जाए
और तू बन जाए जैसे दुल्हन
आए तुम याद मुझे, गाने लगी हर धड़कन

हर पल मन मेरा मुझसे कहता है
जिसकी धुन में तू खोया रहता है
भर दे फूलों से उसका दामन
आए तुम याद मुझे, गाने लगी हर धड़कन



किसी शायर की ग़ज़ल, dream girl

Singer: Kishore Kumar

होंठों पे रंगत है
दिल में मुहब्बत है
क्या जिस्म-ए-औरत है
बस जन्नत ही जन्नत है!

Dream girl, dream girl, dream girl
किसी शायर की ग़ज़ल, dream girl
किसी झील का कंवल, dream girl
कहीं तो मिलेगी, कभी तो मिलेगी
आज नहीं तो कल, dream girl

लिपटी गुलाबों में, सिमटी हिजाबों में
ख़्वाबों में आती है, भीगी शराबों में
पास रहती है वो पल दो पल, कौन?
Dream girl, dream girl

जब देखती है वो, मैं ढूँढ़ लूँगा तो
शबनम, घटा, चांदनी बन जाती है दोस्तों
रंग रूप लेती है वो बदल, कौन?
Dream girl, dream girl

ग़म से बिखर जाऊँ, जी से गुज़र जाऊँ
क्या तेरी मरज़ी है, बिन देखे मर जाऊँ
ओ कभी परदे से बाहर निकल, ए
Dream girl, dream girl



Monday, November 22, 2010

आज मदहोश हुआ जाए रे

Singers: Kishore Kumar and Lata Mangeshkar

आज मदहोश हुआ जाए रे
मेरा मन मेरा मन मेरा मन
बिना ही बात मुस्कुराए रे
मेरा मन मेरा मन मेरा मन

ओ री कली सजा तू डोली
ओ री लहर पहना तू पायल
ओ री नदी दिखा तू दर्पन
ओ री किरण ओड़ा तू आँचल
इक जोगन है बनी आज दुल्हन हो
आओ उड़ जाएं कहीं बनके पवन हो

शरारत करने को ललचाए रे
मेरा मन मेरा मन मेरा मन

ऐ, यहाँ हमें ज़माना देखे
तो
आओ चलो कहीं छुप जाएं
अच्छा
यहाँ हमें ज़माना देखे
आओ चलो कहीं छुप जाएं
भीगा भीगा नशीला दिन है
कैसे कहो प्यासे रह पाएं
तू मेरी मैं हूँ तेरा तेरी क़सम हो
मैं तेरी तू है मेरा मेरी क़सम हो

रोम रोम बहे सुर धारा
अंग अंग बजे शहनाई
जीवन सारा मिला एक पल में
जाने कैसी घड़ी ये आई
छू लिया आज मैंने सारा गगन हो
नाचे मन आज मोरा झूम छनन हो



Sunday, November 21, 2010

मेरे नैना सावन भादों

Singer: Kishore Kumar

मेरे नैना सावन भादों,
फिर भी मेरा मन प्यासा, फिर भी मेरा मन प्यासा

ऐ दिल दीवाने, खेल है क्या जाने
दर्द भरा ये, गीत कहाँ से
इन होंठों पे आए, दूर कहीं ले जाए
भूल गया क्या, भूल के भी है
मुझको याद ज़रा सा, फिर भी मेरा मन प्यासा

बात पुरानी है, एक कहानी है
अब सोचूँ तुम्हें, याद नहीं है
अब सोचूँ नहीं भूले, वो सावन के झूले
रुत आये रुत जाये देकर
झूठा एक दिलासा, फिर भी मेरा मन प्यासा

बरसों बीत गए, हमको मिले बिछड़े
बिजुरी बनकर, गगन पे चमके
बीते समय की रेखा, मैं ने तुम को देखा
मन संग आँख-मिचौली खेले
आशा और निराशा, फिर भी मेरा मन प्यासा



Sunday, November 14, 2010

बड़ी सूनी सूनी है ज़िंदगी ये ज़िंदगी

Singer: Kishore Kumar

बड़ी सूनी सूनी है ज़िंदगी ये ज़िंदगी
मैं खुद से हूँ यहाँ अजनबी अजनबी

कभी एक पल भी कहीं ये उदासी दिल मेरा भूले
कभी मुस्कुराकर दबे पाँव आकर दुख मुझे छूले
न कर मुझसे ग़म मेरे दिल्लगी ये दिल्लगी

कभी मैं न सोया कहीं मुझसे खोया सुख मेरा ऐसे
पता नाम लिखकर कहीं यूँही रखकर भूले कोई जैसे
अजब दुख भरी है ये बेबसी ये बेबसी



दुखी मन मेरे सुन मेरा कहना

Singer: Kishore Kumar

दुखी मन मेरे सुन मेरा कहना
जहाँ नहीं चैना वहाँ नहीं रहना

दर्द हमारा कोई न जाने
अपनी गरज के सब हैं दीवाने
किसके आगे रोना रोएं
देस पराया लोग बेगाने

लाख यहाँ झोली फैला ले
कुछ नहीं देंगे इस जग वाले
पत्थर के दिल मोम न होंगे
चाहे जितना नीर बहाले

अपने लिये कब हैं ये मेले
हम हैं हर इक मेले में अकेले
क्या पाएगा उसमें रहकर
जो दुनिया जीवन से खेले



Saturday, November 13, 2010

छोटी सी ये दुनिया, पहचाने रास्तें हैं

Singer: Kishore Kumar

छोटी सी ये दुनिया, पहचाने रास्तें हैं
तुम कभी तो मिलोगे, कहीं तो मिलोगे, तो पूछेंगे हाल

हम तो ये समझेंगे हमने एक पत्थर को पूजा
लेकिन तुमको अपने जैसा नहीं मिलेगा दूजा, नहीं मिलेगा दूजा

सीखा नहीं हमारे दिल ने प्यार में धीरज खोना
आग में जल के भी जो निखरे, है वही सच्चा सोना, है वही सच्चा सोना

दिल की दौलत मत ठुकराओ, देखो पछताओगे
आज चले जाते हो जैसे, लौट के भी आओगे, लौट के भी आओगे



Sunday, November 7, 2010

ये क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ

Singer: Kishore Kumar

ये क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ
अब क्या सुनाएं?

ये क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ
क्यूँ हुआ, जब हुआ, तब हुआ
ओ छोड़ो, ये ना सोचो

हम क्यूँ, शिकवा करें झूठा, क्या हुआ जो दिल टूटा
शीशे का खिलौना था, कुछ ना कुछ तो होना था, हुआ

हमने जो, देखा था सुना था, क्या बताऐं वो क्या था
सपना सलोना था, खत्म तो होना था, हुआ

ऐ दिल, चल पीकर झूमें, इन्हीं गलियों में घूमें
यहाँ तुझे खोना था, बदनाम होना था, हुआ



पल भर के लिये कोई हमें प्यार कर ले

Singer: Kishore Kumar

पल भर के लिये कोई हमें प्यार कर ले
झूठा ही सही
दो दिन के लिये कोई इक़रार कर ले
झूठा ही सही

हमने बहुत तुझको छुप छुप के देखा
दिल पे खींची है तेरे काजल की रेखा
काजल की रेखा बनी लछमन की रेखा
राम में क्यूँ तूने रावन को देखा
खड़े खिड़की पे जोगी स्वीकार कर ले
झूठा ही सही

हीरे से जड़े तेरे नैन बड़े
जिस दिन से लड़े तेरे दर पे पड़े
सुन सुनकर तेरी नहीं नहीं
जाँ अपनी निकल जाये ना कहीं
ज़रा हाँ कह दे मेरी जाँ कह दे
मेरी जाँ कह दे ज़रा हाँ कह दे
जब रैन पड़े नहीं चैन पड़े
नहीं चैन पड़े जब रैन पड़े
माना तू सारे हसीनों से हसीं है
अपनी भी सूरत बुरी तो नहीं है
कभी तू भी हमारा दीदार कर ले
झूठा ही सही

पल भर के प्यार पे निसार सारा जीवन
हम वो नहीं जो छोड़ दें तेरा दामन
अपने होंठों की हँसी हम तुझको देंगे
आँसू तेरे अपनी आँखों में लेंगे
तू हमारी वफ़ा का एतबार कर ले
झूठा ही सही



Saturday, November 6, 2010

पल पल दिल के पास, तुम रहती हो

Singer: Kishore Kumar

पल पल दिल के पास, तुम रहती हो
जीवन मीठी प्यास, ये कहती हो

हर शाम आँखों पर, तेरा आँचल लहराए
हर रात यादों की, बारात ले आए
मैं सांस लेता हूँ, तेरी ख़ुशबू आती है
एक महका महका सा, पैग़ाम लाती है
मेरे दिल कि धड़कन भी, तेरे गीत गाती है
पल पल दिल के पास, तुम रहती हो

कल तुझको देखा था, मैंने अपने आंगन में
जैसे कह रही थी तुम, मुझे बाँध लो बंधन में
ये कैसा रिश्ता है, ये कैसे सपने हैं
बेगाने हो कर भी, क्यूँ लगते अपने हैं
मैं सोच में रहता हूँ, डर डर के कहता हूँ
पल पल दिल के पास, तुम रहती हो

तुम सोचोगी क्यूँ इतना, मैं तुमसे प्यार करूं
तुम समझोगी दीवाना, मैं भी इक़रार करूं
दीवानों की ये बातें, दीवाने जानते हैं
जलने में क्या मज़ा है, परवाने जानते हैं
तुम यूँ ही जलाते रहना, आ आ कर ख़्वाबों में
पल पल दिल के पास, तुम रहती हो


Monday, November 1, 2010

देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए

Singers: Kishore Kumar and Lata Mangeshkar

देखा एक ख्वाब तो यह सिलसिले हुए
दूर तक निगाहों में हैं गुल खिले हुए
यह गिला है आपकी निगाहों से
फूल भी हो दरमियाँ तो फासले हुए

मेरी साँसों में बसी खुशबू तेरी
यह तेरे प्यार कि है जादूगरी
तेरी आवाज़ है हवाओं में
प्यार का रंग है फिज़ाओं में
धडकनों में तेरे गीत हैं मिले हुए
क्या कहूँ के शर्म से हैं लब सिले हुए

मेरा दिल है तेरी पनाहों में
आ छुपा लूं तुझे में बाहों में
तेरी तस्वीर है निगाहों में
दूर तक रौशनी है राहों में
कल अगर न रौशनी के क़ाफिले हुए
प्यार के हज़ार दीप हैं जले हुए


Sunday, October 31, 2010

छोड़ दो आंचल ज़माना क्या कहेगा

Singers: Asha Bhosle and Kishore Kumar

छोड़ दो आंचल ज़माना क्या कहेगा
इन अदाओं का ज़माना भी है दीवाना, दीवाना क्या कहेगा

मैं चली अब खूब छेड़ो प्यार के अफ़साने
कुछ मौसम है दीवाना कुछ तुम भी हो दीवाने
ज़रा सुनना जान-ए-तमन्ना
इतना तो सोचिये मौसम सुहाना क्या कहेगा

यूँ न देखो जाग जाए प्यार की अंगड़ाई
ये रस्ता ये तनहाई लो दिल ने ठोकर खाई
यही दिन हैं मस्ती के सिन हैं
किसको ये होश है अपना बेगाना क्या कहेगा

ये बहारें ये फुहारें ये बरसता सावन
थर थर काँपे हैं तन मन मेरी बय्याँ धर लो साजन
अजी आना दिल में समाना
इक दिल इक जान हैं हम तुम ज़माना क्या कहेगा


ओ मेरे, दिल के चैन

Singer: Kishore Kumar

ओ मेरे, दिल के चैन
चैन आए मेरे दिल को दुआ कीजिये

अपना ही साया देख के तुम जाने जहाँ शरमा गए
अभी तो ये पहली मंज़िल है, तुम तो अभी से घबरा गए
मेरा क्या होगा, सोचो तो ज़रा
हाय ऐसे ना आहें भरा कीजिये

आपका अरमाँ आपका नाम, मेरा तराना और नहीं
इन झुकती पलको के सिवा, दिल का ठिकाना और नहीं
जंचता ही नहीं आँखों में कोई
दिल तुमको ही चाहे तो क्या कीजिये

यूँ तो अकेला भी अक़सर, गिर के संभल सकता हूँ मैं
तुम जो पकड़ लो हाथ मेरा, दुनिया बदल सकता हूँ मैं
मांगा है तुम्हें दुनिया के लिये
अब ख़ुद ही सनम फ़ैसला कीजिये


तेरे बिना ज़िंदगी से कोई

Singers: Lata Mangeshkar and Kishore Kumar

तेरे बिना ज़िंदगी से कोई, शिकवा, तो नहीं
शिकवा नहीं, शिकवा नहीं, शिकवा नहीं
तेरे बिना ज़िंदगी भी लेकिन, ज़िंदगी, तो नहीं
ज़िंदगी नहीं, ज़िंदगी नहीं, ज़िंदगी नहीं

काश ऐसा हो तेरे कदमों पे चुन के मंज़िल चलें, और कहीं दूर कहीं
तुम गर साथ हो मंज़िलों की कमी तो नहीं

जी में आता है तेरे दामन में सर छुपा के हम, रोते रहें रोते रहें
तेरी भी आँखों में आँसुओं की नमी तो नहीं

तुम जो कह दो तो आज की रात चांद डूबेगा नहीं, रात को रोक लो
रात की बात है और ज़िंदगी बाकी तो नहीं


गुम है किसी के प्यार में

Singers: Kishore Kumar and Lata Mangeshkar

गुम है किसी के प्यार में, दिल सुबह शाम
पर तुम्हें लिख नहीं पाऊँ, मैं उसका नाम
हाय राम, हाय राम

सोचा है एक दिन मैं उससे मिलके
कह डालूँ अपने सब हाल दिल के
और कर दूँ जीवन उसके हवाले
फिर छोड़ दे चाहे अपना बना ले
में तो उसका रे हुआ दीवाना
अब तो जैसा भी मेरा हो अंजाम

चाहा है तुमने जिस बावरी को
वो भी सजनवा चाहे तुम्हीं को
नैना उठाए तो प्यार समझो
पलकें झुका दे तो इक़रार समझो
रखती है कब से छुपा छुपा के
क्या?
अपने होंठों में पिया तेरा नाम


ज़िंदगी के सफ़र में गुज़र जाते हैं जो मक़ाम

Singer: Kishore Kumar

ज़िंदगी के सफ़र में गुज़र जाते हैं जो मक़ाम
वो फिर नहीं आते वो फिर नहीं आते

फूल खिलते हैं लोग मिलते हैं
फूल खिलते हैं लोग मिलते हैं मगर
पतझड़ में जो फूल मुरझा जाते हैं
वो बहारों के आने से खिलते नहीं
कुछ लोग इक रोज़ जो बिछड़ जाते हैं
वो हज़ारों के आने से मिलते नहीं
उम्र भर चाहे कोई पुकारा करे उनका नाम
वो फिर नहीं आते वो फिर नहीं आते

आँख धोखा है क्या भरोसा है
आँख धोख है क्या भरोसा है सुनो
दोस्तों शक़ दोस्ती का दुश्मन है
अपने दिल में इसे घर बनाने न दो
कल तड़पना पड़े याद में जिनकी
रोक लो रूठ कर उनको जाने न दो
बाद में प्यार के चाहे भेजो हज़ारों सलाम
वो फिर नहीं आते वो फिर नहीं आते

सुबह आती है शाम जाती है
सुबह आती है शाम जाती है यूँही
वक़्त चलता ही रहता है रुकता नहीं
एक पल में ये आगे निकल जाता है
आदमी ठीक से देख पाता नहीं
और परदे पे मंज़र बदल जाता है
एक बार चले जाते हैं जो दिन-रात सुबह-ओ-शाम
वो फिर नहीं आते वो फिर नहीं आते


कहाँ तक ये मन को अंधेरे छलेंगे

Singer: Kishore Kumar

कहाँ तक ये मन को अंधेरे छलेंगे
उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे

कभी सुख कभी दुख यही ज़िंदगी हैं
ये पतझड़ का मौसम घड़ी दो घड़ी हैं
नये फूल कल फिर डगर में खिलेंगे
उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे

भले तेज़ कितना हवा का हो झोंका
मगर अपने मन में तू रख ये भरोसा
जो बिछड़े सफ़र में तुझे फिर मिलेंगे
उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे

कहे कोई कुछ भी मगर सच यही है
लहर प्यार की जो कहीं उठ रही है
उसे एक दिन तो किनारे मिलेंगे
उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे


प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा

Singers: Kishore Kumar and Asha Bhosle

प्यार का दर्द है
मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा
ये हसीं दर्द ही
दो दिलों का है सहारा

थोड़ा-थोड़ा चैन भी है
थोड़ी-थोड़ी बेक़रारी
और भी हो प्यार जवाँ
आरज़ू है ये हमारी
ये मिलन हो दोबारा

मुझे मिला प्यार तेरा
तुझे मेरी चाह मिली
नये-नये सपनों की
हमें नई राह मिली
एक अरमाँ हमारा

रोज़ हमें मिल के भी
मिलने की आस रहे
रोज़ मिटे प्यास कोई
और कोई प्यास रहे
दिल दिवाना पुकारा


Tuesday, October 26, 2010

आप की आंखों में कुछ महके हुए से राज़ हैं

Singers: Kishore Kumar and Lata Mangeshkar

आप की आंखों में कुछ महके हुए से राज़ हैं
आप से भी खूबसूरत आप के अंदाज़ हैं

लब हिले तो मोगरे के फूल खिलते हैं कहीं
आप की आंखों में क्या साहिल भी मिलते हैं कहीं
आप की खामोशियाँ भी आप की आवाज़ हैं

आप की बातों में फिर कोई शरारत तो नहीं
बेवजह तारीफ़ करना आप की आदत तो नहीं
आप की बदमाशियों के ये नए अंदाज़ हैं