Singer: Asha Bhosle
आँखों से जो उतरी है दिल में
तसवीर है इक अनजाने की
खुद ढूँढ रही है शमा जिसे
क्या बात है उस परवाने की
वो उसके लबों पर शोख हँसी
रँगीन शरारत आँखों में
साँसों में मोहब्बत की ख़ुशबू
वो प्यार की धड़कन बातों में
दुनिया मेरी बदल गयी
बनके घटा निकल गयी
तौबा वो नज़र मस्ताने की
खुद ढूँढ रही है शमा जिसे
क्या बात है उस परवाने की
अंदाज़ वो उसके आने का
चुपके से बहार आये जैसे
कहने को घड़ी भर साथ रहा
पर उमर गुज़ार आये जैसे
उनके बिना रहूँगी नहीं
क़िस्मत से अब जो कहीं
मिल जाये खबर दीवाने की
खुद ढूँढ रही है शमा जिसे
क्या बात है उस परवाने की
Showing posts with label asha bhosle. Show all posts
Showing posts with label asha bhosle. Show all posts
Tuesday, March 8, 2011
आज ये मेरी ज़िंदगी देखो ख़ुशी में झूमती
Singer: Asha Bhosle
आज ये मेरी ज़िंदगी देखो ख़ुशी में झूमती
जाने चली कहाँ, जाने चली कहाँ
तनहा नहीं चली हूँ मैं दिल भी है मेरा हमसफ़र
गुज़री तो हूँ इधर से मैं फिर भी नई है रहगुज़र
ज़र्रों में भी है रोशनी लेके तू मुझको आ गयी
ऐ ज़िंदगी कहाँ, ऐ ज़िंदगी कहाँ
मुझको बुला रहा है क्यों देखो वो कोई दूर से
बढ़ने लगे मेरे क़दम जिसकी तरफ़ ग़ुरूर से
दिल में भी है सुरूर सा, आँखों में भी है नूर सा
शमा जली कहाँ , शमा जली कहाँ
राहों में मेरी फूल हैं तारे मेरी निगाह में
अब ना मुझे पुकाराना, डूब चली हूँ चाह में
अपना नहीं है कुछ पता, ऐ मेरी बेख़ुदी बता
तू ले चली कहाँ, तू ले चली कहाँ
आज ये मेरी ज़िंदगी देखो ख़ुशी में झूमती
जाने चली कहाँ, जाने चली कहाँ
तनहा नहीं चली हूँ मैं दिल भी है मेरा हमसफ़र
गुज़री तो हूँ इधर से मैं फिर भी नई है रहगुज़र
ज़र्रों में भी है रोशनी लेके तू मुझको आ गयी
ऐ ज़िंदगी कहाँ, ऐ ज़िंदगी कहाँ
मुझको बुला रहा है क्यों देखो वो कोई दूर से
बढ़ने लगे मेरे क़दम जिसकी तरफ़ ग़ुरूर से
दिल में भी है सुरूर सा, आँखों में भी है नूर सा
शमा जली कहाँ , शमा जली कहाँ
राहों में मेरी फूल हैं तारे मेरी निगाह में
अब ना मुझे पुकाराना, डूब चली हूँ चाह में
अपना नहीं है कुछ पता, ऐ मेरी बेख़ुदी बता
तू ले चली कहाँ, तू ले चली कहाँ
Labels:
asha bhosle,
classics
Sunday, March 6, 2011
साँझ ढली दिल की लगी थक चली पुकार के
Singers: Asha Bhosle and Manna Dey
साँझ ढली दिल की लगी थक चली पुकार के
आ जा, आ जा, आ भी जा
क्या दूँ तुझे पहले से मैं बैठी हूँ दिल हार के
जा जा, जा जा, जा तू जा
ज़िद पे आ गया है दिल के आज यूँ न लौटना
मेरी सुनो लौट जाओ छोड़ दो ये बचपना
चार दिन की ज़िंदगी में दिन हैं दो बहार के
आ जा, आ जा, आ भी जा
आ आ...
जा जा...
कैसे कहूँ कैसी उलझनों में मेरी जान है
ओ हो हो हा
ना ना न ना
हाँ को ना समझ गये ये प्यार की ज़ुबान है
काटने हैं हमको दिन किसी के इंतज़ार के
जा जा, जा जा, जा तू जा
सुन तो ले के मेरे दिल का तुझसे क्या सवाल है
कुछ न कर सकूँगी मैं इसी का तो मलाल है, जा जा
दिल न तोड़ चाहे बोल दो ही बोल प्यार के
आ जा आ जा, आ भी जा
साँझ ढली दिल की लगी थक चली पुकार के
आ जा, आ जा, आ भी जा
क्या दूँ तुझे पहले से मैं बैठी हूँ दिल हार के
जा जा, जा जा, जा तू जा
ज़िद पे आ गया है दिल के आज यूँ न लौटना
मेरी सुनो लौट जाओ छोड़ दो ये बचपना
चार दिन की ज़िंदगी में दिन हैं दो बहार के
आ जा, आ जा, आ भी जा
आ आ...
जा जा...
कैसे कहूँ कैसी उलझनों में मेरी जान है
ओ हो हो हा
ना ना न ना
हाँ को ना समझ गये ये प्यार की ज़ुबान है
काटने हैं हमको दिन किसी के इंतज़ार के
जा जा, जा जा, जा तू जा
सुन तो ले के मेरे दिल का तुझसे क्या सवाल है
कुछ न कर सकूँगी मैं इसी का तो मलाल है, जा जा
दिल न तोड़ चाहे बोल दो ही बोल प्यार के
आ जा आ जा, आ भी जा
Labels:
asha bhosle,
classic duets,
manna dey
सितम भी तुम्हारे करम भी तुम्हारे
Singers: Mohd. Rafi and Asha Bhosle
निगाह-ए-महर हमसे आज बे-तक़सीर फिरती है
किसी की कुछ नहीं चलती है जब तक़दीर फिरती है
सितम भी तुम्हारे करम भी तुम्हारे
पुकारें सितमक़श तो किसको पुकारें
ज़बाँ पर ख़ामोशी नज़र से इशारे
जो यूँ चोट खाए वो किसको पुकारे
ज़माने की करवट बदल देगा साहिल
चला-चल चला-चल कनारे-कनारे
नज़र उसने बदली जो दिल को लुभा कर
पुकार उठी क़िस्मत बुरी हार हारे
निगाह-ए-महर हमसे आज बे-तक़सीर फिरती है
किसी की कुछ नहीं चलती है जब तक़दीर फिरती है
सितम भी तुम्हारे करम भी तुम्हारे
पुकारें सितमक़श तो किसको पुकारें
ज़बाँ पर ख़ामोशी नज़र से इशारे
जो यूँ चोट खाए वो किसको पुकारे
ज़माने की करवट बदल देगा साहिल
चला-चल चला-चल कनारे-कनारे
नज़र उसने बदली जो दिल को लुभा कर
पुकार उठी क़िस्मत बुरी हार हारे
Labels:
asha bhosle,
classic duets,
mohd. rafi
Saturday, January 1, 2011
इन्तहा हो गई, इंतज़ार की
Singers: Asha Bhosle and Kishore Kumar
इन्तहा हो गई, इंतज़ार की
आई ना कुछ खबर, मेरे यार की
ये हमें है यक़ीं, बेवफ़ा वो नहीं
फिर वजह क्या हुई, इंतज़ार की
बात जो है उसमें बात वो यहाँ कहीं नहीं किसी में
वो है मेरी, बस है मेरी, शोर है यही गली गली में
साथ साथ वो है मेरे ग़म में मेरे दिल की हर ख़ुशी में
ज़िंदगी में वो नहीं तो कुछ नहीं है मेरी ज़िंदगी में
बुझ न जाए ये शमा, ऐतबार की
ओ, मेरे सजना, लो मैं आ गई
ओ, लोगों ने दिए होंगे बड़े बड़े नज़राने
लाई हूँ मैं तेरे लिए दिल मेरा
दिल यही माँगे दुआ हम कभी हों न जुदा
मेरा है मेरा ही रहे दिल तेरा
ये मेरी ज़िंदगी है तेरी
तू मेरा सपना, मैं तुझे पा गई
ओ, मेरे सजना, लो मैं आ गई
ग़म के अंधेरे ढले, बुझते सितारे जले
देखा तुझे तो दिलों में जान आई
होठों पे तराने जगे, अरमाँ दीवाने जगे
बाहों में आके तू ऐसे शरमाई
छा गई फिर वही बेख़ुदी
छा गई फिर वही बेख़ुदी
ला ला ला...
इन्तहा हो गई, इंतज़ार की
आई ना कुछ खबर, मेरे यार की
ये हमें है यक़ीं, बेवफ़ा वो नहीं
फिर वजह क्या हुई, इंतज़ार की
बात जो है उसमें बात वो यहाँ कहीं नहीं किसी में
वो है मेरी, बस है मेरी, शोर है यही गली गली में
साथ साथ वो है मेरे ग़म में मेरे दिल की हर ख़ुशी में
ज़िंदगी में वो नहीं तो कुछ नहीं है मेरी ज़िंदगी में
बुझ न जाए ये शमा, ऐतबार की
ओ, मेरे सजना, लो मैं आ गई
ओ, लोगों ने दिए होंगे बड़े बड़े नज़राने
लाई हूँ मैं तेरे लिए दिल मेरा
दिल यही माँगे दुआ हम कभी हों न जुदा
मेरा है मेरा ही रहे दिल तेरा
ये मेरी ज़िंदगी है तेरी
तू मेरा सपना, मैं तुझे पा गई
ओ, मेरे सजना, लो मैं आ गई
ग़म के अंधेरे ढले, बुझते सितारे जले
देखा तुझे तो दिलों में जान आई
होठों पे तराने जगे, अरमाँ दीवाने जगे
बाहों में आके तू ऐसे शरमाई
छा गई फिर वही बेख़ुदी
छा गई फिर वही बेख़ुदी
ला ला ला...
Labels:
asha bhosle,
classic duets,
kishore kumar
Sunday, December 19, 2010
जब चली ठंढी हवा
Singer: Asha Bhosle
जब चली ठंढी हवा, जब उठी काली घटा
मुझको ऐ जान-ए-वफ़ा तुम याद आए
ज़िंदगी की दास्तां, चाहे कितनी हो हंसीं
बिन तुम्हारे कुछ नहीं, बिन तुम्हारे कुछ नहीं
क्या मज़ा आता सनम, आज भूले से कहीं
तुम भी आ जाते यहीं, तुम भी आ जाते यहीं
ये बहारें ये फ़िज़ा, देखकर ओ दिलरुबा
जाने क्या दिल को हुआ, तुम याद आए
ये नज़ारे ये समाँ, और फिर इतने जवाँ
हाये रे ये मस्तियाँ, हाये रे ये मस्तियाँ
ऐसा लगता है मुझे, जैसे तुम नज़दीक हो
इस चमन से जान-ए-जां, इस चमन से जान-ए-जां
सुनके पी पी की सदा, दिल धड़कता है मेरा
आज पहले से सिवा, तुम याद आए
जब चली ठंढी हवा, जब उठी काली घटा
मुझको ऐ जान-ए-वफ़ा तुम याद आए
ज़िंदगी की दास्तां, चाहे कितनी हो हंसीं
बिन तुम्हारे कुछ नहीं, बिन तुम्हारे कुछ नहीं
क्या मज़ा आता सनम, आज भूले से कहीं
तुम भी आ जाते यहीं, तुम भी आ जाते यहीं
ये बहारें ये फ़िज़ा, देखकर ओ दिलरुबा
जाने क्या दिल को हुआ, तुम याद आए
ये नज़ारे ये समाँ, और फिर इतने जवाँ
हाये रे ये मस्तियाँ, हाये रे ये मस्तियाँ
ऐसा लगता है मुझे, जैसे तुम नज़दीक हो
इस चमन से जान-ए-जां, इस चमन से जान-ए-जां
सुनके पी पी की सदा, दिल धड़कता है मेरा
आज पहले से सिवा, तुम याद आए
Labels:
asha bhosle,
classics
Monday, November 22, 2010
दिल उसे दो जो जाँ दे दे
Singers: Mohd. Rafi and Asha Bhosle
दिल उसे दो जो जाँ दे दे
जाँ उसे दो जो दिल दे दे
ये प्यार के नज़ारे हैं देख लो जिधर
अब नाचती है दुनिया ख़ुशी का है असर
लो ख़त्म हुआ है ये आज का सफ़र
अब होगी सुहानी वो कल की सहर
जो सोचते रहोगे तो कुछ न मिलेगा
जो चुपके रहोगे तो काम न बनेगा
जो दिल में जलोगे तो अरमाँ जलेगा
जो बढ़ते चलोगे तो रास्ता मिलेगा
वो गुंचा नहीं है जो खिलना न जाने
वो बाद-ए-सबा क्या जो चलना न जाने
वो बिजली नहीं जो चमकना न जाने
वो इंसान नहीं जो तड़पना न जाने
दिल उसे दो जो जाँ दे दे
जाँ उसे दो जो दिल दे दे
ये प्यार के नज़ारे हैं देख लो जिधर
अब नाचती है दुनिया ख़ुशी का है असर
लो ख़त्म हुआ है ये आज का सफ़र
अब होगी सुहानी वो कल की सहर
जो सोचते रहोगे तो कुछ न मिलेगा
जो चुपके रहोगे तो काम न बनेगा
जो दिल में जलोगे तो अरमाँ जलेगा
जो बढ़ते चलोगे तो रास्ता मिलेगा
वो गुंचा नहीं है जो खिलना न जाने
वो बाद-ए-सबा क्या जो चलना न जाने
वो बिजली नहीं जो चमकना न जाने
वो इंसान नहीं जो तड़पना न जाने
Labels:
asha bhosle,
classic duets,
mohd. rafi
Sunday, November 21, 2010
आगे भी जाने न तू, पीछे भी जाने न तू
Singer: Asha Bhosle
आगे भी जाने न तू, पीछे भी जाने न तू
जो भी है, बस यही एक पल है
अंजाने सायों का राहों में डेरा है
अन्देखी बाहों ने हम सबको घेरा है
ये पल उजाला है बाक़ी अंधेरा है
ये पल गँवाना न ये पल ही तेरा है
जीनेवाले सोच ले यही वक़्त है कर ले पूरी आरज़ू
इस पल के जलवों ने महफ़िल संवारी है
इस पल की गर्मी ने धड़कन उभारी है
इस पल के होने से दुनिया हमारी है
ये पल जो देखो तो सदियों पे भारी है
जीनेवाले सोच ले यही वक़्त है कर ले पूरी आरज़ू
इस पल के साए में अपना ठिकाना है
इस पल के आगे की हर शय फ़साना है
कल किसने देखा है कल किसने जाना है
इस पल से पाएगा जो तुझको पाना है
जीनेवाले सोच ले यही वक़्त है कर ले पूरी आरज़ू
आगे भी जाने न तू, पीछे भी जाने न तू
जो भी है, बस यही एक पल है
अंजाने सायों का राहों में डेरा है
अन्देखी बाहों ने हम सबको घेरा है
ये पल उजाला है बाक़ी अंधेरा है
ये पल गँवाना न ये पल ही तेरा है
जीनेवाले सोच ले यही वक़्त है कर ले पूरी आरज़ू
इस पल के जलवों ने महफ़िल संवारी है
इस पल की गर्मी ने धड़कन उभारी है
इस पल के होने से दुनिया हमारी है
ये पल जो देखो तो सदियों पे भारी है
जीनेवाले सोच ले यही वक़्त है कर ले पूरी आरज़ू
इस पल के साए में अपना ठिकाना है
इस पल के आगे की हर शय फ़साना है
कल किसने देखा है कल किसने जाना है
इस पल से पाएगा जो तुझको पाना है
जीनेवाले सोच ले यही वक़्त है कर ले पूरी आरज़ू
Labels:
asha bhosle,
classics
Saturday, November 20, 2010
ओ मेरे सोना रे सोना रे सोना रे
Singers: Asha Bhosle and Mohd. Rafi
ओ मेरे सोना रे सोना रे सोना रे
दे दूंगी जान जुदा मत होना रे
मैंने तुझे ज़रा देर में जाना
हुआ क़ुसूर ख़फ़ा मत होना रे
ओ मेरे सोना रे सोना रे सोना
ओ मेरी बाँहों से निकल के
तू अगर मेरे रस्ते से हट जाएगा
तो लहरा के, हो बलखा के
मेरा साया तेरे तन से लिपट जाएगा
तुम छुड़ाओ लाख दामन
छोड़ते हैं कब ये अरमां
कि मैं भी साथ रहूँगी रहोगे जहाँ
ओ मियां हमसे न छिपाओ
वो बनावट की सारी अदाएं लिये
कि तुम इसपे हो इतराते
कि मैं पीछे हूँ सौ इल्तिजाएं लिये
जी में ख़ुश हो मेरे सोना
झूठ है क्या, सच कहो ना
कि मैं भी साथ रहूँगी रहोगे जहाँ
ओ फिर हमसे न उलझना
नहीं लट और उलझन में पड़ जाएगी
ओ पछताओगी कुछ ऐसे
कि ये सुरखी लबों की उतर जाएगी
ये सज़ा तुम भूल न जाना
प्यार को ठोकर मत लगाना
कि चला जाऊंगा फिर मैं न जाने कहाँ
ओ मेरे सोना रे सोना रे सोना रे
दे दूंगी जान जुदा मत होना रे
मैंने तुझे ज़रा देर में जाना
हुआ क़ुसूर ख़फ़ा मत होना रे
ओ मेरे सोना रे सोना रे सोना
ओ मेरी बाँहों से निकल के
तू अगर मेरे रस्ते से हट जाएगा
तो लहरा के, हो बलखा के
मेरा साया तेरे तन से लिपट जाएगा
तुम छुड़ाओ लाख दामन
छोड़ते हैं कब ये अरमां
कि मैं भी साथ रहूँगी रहोगे जहाँ
ओ मियां हमसे न छिपाओ
वो बनावट की सारी अदाएं लिये
कि तुम इसपे हो इतराते
कि मैं पीछे हूँ सौ इल्तिजाएं लिये
जी में ख़ुश हो मेरे सोना
झूठ है क्या, सच कहो ना
कि मैं भी साथ रहूँगी रहोगे जहाँ
ओ फिर हमसे न उलझना
नहीं लट और उलझन में पड़ जाएगी
ओ पछताओगी कुछ ऐसे
कि ये सुरखी लबों की उतर जाएगी
ये सज़ा तुम भूल न जाना
प्यार को ठोकर मत लगाना
कि चला जाऊंगा फिर मैं न जाने कहाँ
Labels:
asha bhosle,
classic duets,
mohd. rafi
Sunday, November 14, 2010
जाइये आप कहाँ जायेंगे
Singer: Asha Bhosle
जाइये आप कहाँ जायेंगे
ये नज़र लौट के फिर आयेगी
दूर तक आप के पीछे पीछे
मेरी आवाज़ चली आयेगी
आपको प्यार मेरा याद जहाँ आयेगा
कोई काँटा वही दामन से लिपट जायेगा
जब उठोगे मेरी बेताब निगाहों की तरह
रोक लेंगी कोई डाली मेरी बाहों की तरह
देखिये चैन मिलेगा न कहीं दिल के सिवा
आपका कोई नहीं, कोई नहीं दिल के सिवा
जाइये आप कहाँ जायेंगे
ये नज़र लौट के फिर आयेगी
दूर तक आप के पीछे पीछे
मेरी आवाज़ चली आयेगी
आपको प्यार मेरा याद जहाँ आयेगा
कोई काँटा वही दामन से लिपट जायेगा
जब उठोगे मेरी बेताब निगाहों की तरह
रोक लेंगी कोई डाली मेरी बाहों की तरह
देखिये चैन मिलेगा न कहीं दिल के सिवा
आपका कोई नहीं, कोई नहीं दिल के सिवा
Labels:
asha bhosle,
classics
Sunday, November 7, 2010
गा मेरे मन गा
Singer: Asha Bhosle
गा मेरे मन गा, गा मेरे मन गा
तू गा मेरे मन गा, गा मेरे मन गा
यूँ ही बिताए जा दिन ज़िंदगी के
गा मेरे मन गा, गा मेरे मन गा
ह्म्म, तेरी टूटी हुई बीना, कहे तुझको है जीना
जीवन को निभा
ह्म्म, चाहे भर भर आए, चाहे दुख बरसाये
तेरे नैनों की घटा
तू नैन मत छलका, गा मेरे मन गा
ह्म्म, ये हैं दुनिया के मेले, तुझे फिरना अकेले
सह सहके सितम
ह्म्म, नफ़रत का दीवाना, नहीं समझा ज़माना
तेरा दुख तेरा ग़म
खा ठेस और मुस्का, गा मेरे मन गा
ह्म्म, हर सू है अंधेरा, फिर कौन है तेरा
जो मैं कहूँ ज़रा सुन
ह्म्म, मेरी खो गई पायल, मेरे गीत हैं घायल
मेरी ज़खमी है धुन
फिर भी तू झूमे जा, गा मेरे मन गा
गा मेरे मन गा, गा मेरे मन गा
तू गा मेरे मन गा, गा मेरे मन गा
यूँ ही बिताए जा दिन ज़िंदगी के
गा मेरे मन गा, गा मेरे मन गा
ह्म्म, तेरी टूटी हुई बीना, कहे तुझको है जीना
जीवन को निभा
ह्म्म, चाहे भर भर आए, चाहे दुख बरसाये
तेरे नैनों की घटा
तू नैन मत छलका, गा मेरे मन गा
ह्म्म, ये हैं दुनिया के मेले, तुझे फिरना अकेले
सह सहके सितम
ह्म्म, नफ़रत का दीवाना, नहीं समझा ज़माना
तेरा दुख तेरा ग़म
खा ठेस और मुस्का, गा मेरे मन गा
ह्म्म, हर सू है अंधेरा, फिर कौन है तेरा
जो मैं कहूँ ज़रा सुन
ह्म्म, मेरी खो गई पायल, मेरे गीत हैं घायल
मेरी ज़खमी है धुन
फिर भी तू झूमे जा, गा मेरे मन गा
Labels:
asha bhosle,
classics
Monday, November 1, 2010
सजना है मुझे सजना के लिए
Singer: Asha Bhosle
सजना है मुझे सजना के लिए
सजना है मुझे सजना के लिए
ज़रा उलझी लटें संवार लूँ
हर अंग का रंग निखार लूँ
कि, सजना है मुझे सजना के लिए
सजना है मुझे सजना के लिए
पानी पड़े तन पे तो शोला निकले
जाने कैसी अगन में बदन जले
दिन भर की थकन उतार लूँ
हर अंग का रंग निखार लूँ
कि, सजना है मुझे सजना के लिए
सजना है मुझे सजना के लिए
अंग अंग धो लूँ ज़रा मल मल के
फूल सी महक उठूं मैं खिल के
तितली से पंख उधार लूँ
हर अंग का रंग निखार लूँ
कि, सजना है मुझे सजना के लिए
सजना है मुझे सजना के लिए
सज-धज के मैं ज़रा बन-ठन के
बाण चलाऊँगी नैनन के
आईना ज़रा निहार लूँ
ख़ुद अपनी नज़र उतार लूँ
कि मैं तो सज गई रे सजना के लिए
मैं तो सज गई रे सजना के लिए
सजना है मुझे सजना के लिए
सजना है मुझे सजना के लिए
ज़रा उलझी लटें संवार लूँ
हर अंग का रंग निखार लूँ
कि, सजना है मुझे सजना के लिए
सजना है मुझे सजना के लिए
पानी पड़े तन पे तो शोला निकले
जाने कैसी अगन में बदन जले
दिन भर की थकन उतार लूँ
हर अंग का रंग निखार लूँ
कि, सजना है मुझे सजना के लिए
सजना है मुझे सजना के लिए
अंग अंग धो लूँ ज़रा मल मल के
फूल सी महक उठूं मैं खिल के
तितली से पंख उधार लूँ
हर अंग का रंग निखार लूँ
कि, सजना है मुझे सजना के लिए
सजना है मुझे सजना के लिए
सज-धज के मैं ज़रा बन-ठन के
बाण चलाऊँगी नैनन के
आईना ज़रा निहार लूँ
ख़ुद अपनी नज़र उतार लूँ
कि मैं तो सज गई रे सजना के लिए
मैं तो सज गई रे सजना के लिए
Labels:
asha bhosle,
classics
Sunday, October 31, 2010
छोड़ दो आंचल ज़माना क्या कहेगा
Singers: Asha Bhosle and Kishore Kumar
छोड़ दो आंचल ज़माना क्या कहेगा
इन अदाओं का ज़माना भी है दीवाना, दीवाना क्या कहेगा
मैं चली अब खूब छेड़ो प्यार के अफ़साने
कुछ मौसम है दीवाना कुछ तुम भी हो दीवाने
ज़रा सुनना जान-ए-तमन्ना
इतना तो सोचिये मौसम सुहाना क्या कहेगा
यूँ न देखो जाग जाए प्यार की अंगड़ाई
ये रस्ता ये तनहाई लो दिल ने ठोकर खाई
यही दिन हैं मस्ती के सिन हैं
किसको ये होश है अपना बेगाना क्या कहेगा
ये बहारें ये फुहारें ये बरसता सावन
थर थर काँपे हैं तन मन मेरी बय्याँ धर लो साजन
अजी आना दिल में समाना
इक दिल इक जान हैं हम तुम ज़माना क्या कहेगा
छोड़ दो आंचल ज़माना क्या कहेगा
इन अदाओं का ज़माना भी है दीवाना, दीवाना क्या कहेगा
मैं चली अब खूब छेड़ो प्यार के अफ़साने
कुछ मौसम है दीवाना कुछ तुम भी हो दीवाने
ज़रा सुनना जान-ए-तमन्ना
इतना तो सोचिये मौसम सुहाना क्या कहेगा
यूँ न देखो जाग जाए प्यार की अंगड़ाई
ये रस्ता ये तनहाई लो दिल ने ठोकर खाई
यही दिन हैं मस्ती के सिन हैं
किसको ये होश है अपना बेगाना क्या कहेगा
ये बहारें ये फुहारें ये बरसता सावन
थर थर काँपे हैं तन मन मेरी बय्याँ धर लो साजन
अजी आना दिल में समाना
इक दिल इक जान हैं हम तुम ज़माना क्या कहेगा
Labels:
asha bhosle,
classic duets,
kishore kumar
मन क्यों बहका री बहका
Singers: Lata Mangeshkar and Asha Bhosle
मन क्यों बहका री बहका आधी रात को
बेला महका री महका आधी रात को
किसने बँसी बजाई आधी रात को
जिसने पलकें चुराई आधी रात को
झाँझर झमके सुन झमके आधी रात को
उसको टोको न रोको, रोको न टोको
टोको न रोको, आधी रात को
ओ लाज लागे री लागे आधी रात को
बिना सिन्दूर के सोऊँ आधी रात को
मन क्यों बहका री बहका आधी रात को
बेला महका री महका आधी रात को
किसने बँसी बजाई आधी रात को
जिसने पलकें चुराई आधी रात को
झाँझर झमके सुन झमके आधी रात को
उसको टोको न रोको, रोको न टोको
टोको न रोको, आधी रात को
ओ लाज लागे री लागे आधी रात को
बिना सिन्दूर के सोऊँ आधी रात को
Labels:
asha bhosle,
classics,
lata mangeshkar
भरे हैं आँख में आँसू
Singers: Asha Bhosle and Mukesh
भरे हैं आँख में आँसू ख़ुशी ग़म होती जाती है
वो क्या बिछड़े हैं हमसे ज़िन्दगी कम होती जाती है
कहाँ जाएं किधर जाएं निग़ाहों में अंधेरा है
किनारा हाथ आया था कि फिर तूफ़ाँ ने घेरा है
तमन्ना ज़िन्दगी की अब तो दिल में सोती जाती है
मुक़द्दर बन के बिगड़ा है गिला दुनिया से क्या कीजे
हमारा दिल धड़कता है ज़रा आवाज़ तो दीजे
तुम्हारा नाम ले ले कर मोहब्बत रोती जाती है
भरे हैं आँख में आँसू ख़ुशी ग़म होती जाती है
वो क्या बिछड़े हैं हमसे ज़िन्दगी कम होती जाती है
कहाँ जाएं किधर जाएं निग़ाहों में अंधेरा है
किनारा हाथ आया था कि फिर तूफ़ाँ ने घेरा है
तमन्ना ज़िन्दगी की अब तो दिल में सोती जाती है
मुक़द्दर बन के बिगड़ा है गिला दुनिया से क्या कीजे
हमारा दिल धड़कता है ज़रा आवाज़ तो दीजे
तुम्हारा नाम ले ले कर मोहब्बत रोती जाती है
Labels:
asha bhosle,
classic duets,
mukesh
दिल लगाकर हम ये समझे
Singer: Asha Bhosle
दिल लगाकर हम ये समझे ज़िंदगी क्या चीज़ है
इश्क़ कहतें हैं किसे और आशिक़ी क्या चीज़ है
बाद मुद्दत के मिले तो इस तरह देखा इधर
जिस तरह एक अजनबी पर अजनबी डाले नज़र
आपने ये भी न सोचा दोस्ती क्या चीज़ है
पहले-पहले आप ही अपना बना बैठे हमें
फिर न जाने किस लिए दिल से भुला बैठे हमें
अब हुआ मालूम हमको बेरुख़ी क्या चीज़ है
दिल लगाकर हम ये समझे ज़िंदगी क्या चीज़ है
इश्क़ कहतें हैं किसे और आशिक़ी क्या चीज़ है
बाद मुद्दत के मिले तो इस तरह देखा इधर
जिस तरह एक अजनबी पर अजनबी डाले नज़र
आपने ये भी न सोचा दोस्ती क्या चीज़ है
पहले-पहले आप ही अपना बना बैठे हमें
फिर न जाने किस लिए दिल से भुला बैठे हमें
अब हुआ मालूम हमको बेरुख़ी क्या चीज़ है
Labels:
asha bhosle,
classics
चैन से हमको कभी आपने जीने ना दिया
Singer: Asha Bhosle
चैन से हमको कभी आपने जीने ना दिया
ज़हर भी चाहा अगर पीना तो पीने ना दिया
चांद के रथ में रात की दुल्हन जब जब आएगी
याद हमारी आपके दिल को तड़पा जाएगी
आपने जो है दिया वो तो किसीने ना दिया
ज़हर भी चाहा अगर पीना तो पीने ना दिया
आपका ग़म जो इस दिल में दिन-रात अगर होगा
सोचके ये दम घुटता है फिर कैसे गुज़र होगा
काश ना होती अपनी जुदाई मौत ही आ जाती
कोई बहाने चैन हमारी रूह तो पा जाती
इक पल हँसना कभी दिल की लगी ने ना दिया
ज़हर भी चाहा अगर पीना तो पीने ना दिया
चैन से हमको कभी आपने जीने ना दिया
ज़हर भी चाहा अगर पीना तो पीने ना दिया
चांद के रथ में रात की दुल्हन जब जब आएगी
याद हमारी आपके दिल को तड़पा जाएगी
आपने जो है दिया वो तो किसीने ना दिया
ज़हर भी चाहा अगर पीना तो पीने ना दिया
आपका ग़म जो इस दिल में दिन-रात अगर होगा
सोचके ये दम घुटता है फिर कैसे गुज़र होगा
काश ना होती अपनी जुदाई मौत ही आ जाती
कोई बहाने चैन हमारी रूह तो पा जाती
इक पल हँसना कभी दिल की लगी ने ना दिया
ज़हर भी चाहा अगर पीना तो पीने ना दिया
Labels:
asha bhosle,
classics
प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा
Singers: Kishore Kumar and Asha Bhosle
प्यार का दर्द है
मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा
ये हसीं दर्द ही
दो दिलों का है सहारा
थोड़ा-थोड़ा चैन भी है
थोड़ी-थोड़ी बेक़रारी
और भी हो प्यार जवाँ
आरज़ू है ये हमारी
ये मिलन हो दोबारा
मुझे मिला प्यार तेरा
तुझे मेरी चाह मिली
नये-नये सपनों की
हमें नई राह मिली
एक अरमाँ हमारा
रोज़ हमें मिल के भी
मिलने की आस रहे
रोज़ मिटे प्यास कोई
और कोई प्यास रहे
दिल दिवाना पुकारा
प्यार का दर्द है
मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा
ये हसीं दर्द ही
दो दिलों का है सहारा
थोड़ा-थोड़ा चैन भी है
थोड़ी-थोड़ी बेक़रारी
और भी हो प्यार जवाँ
आरज़ू है ये हमारी
ये मिलन हो दोबारा
मुझे मिला प्यार तेरा
तुझे मेरी चाह मिली
नये-नये सपनों की
हमें नई राह मिली
एक अरमाँ हमारा
रोज़ हमें मिल के भी
मिलने की आस रहे
रोज़ मिटे प्यास कोई
और कोई प्यास रहे
दिल दिवाना पुकारा
Labels:
asha bhosle,
classic duets,
kishore kumar
हम इंतज़ार करेंगे तेरा क़यामत तक
Singers: Mohd. Rafi and Asha Bhosle
हम इंतज़ार करेंगे तेरा क़यामत तक
ख़ुदा करे कि क़यामत हो और तू आए
ये इंतज़ार भी इक इम्तिहान होता है
इसीसे इश्क़ का शोला जवान होता है
ये इंतज़ार सलामत हो और तू आए
बिछाए शौक़ से सजदे वफ़ा की राहों में
खड़े हैं दीप की हसरत लिए निगाहों में
क़बूल दिल की इबादत हो और तू आए
वो ख़ुशनसीब है जिसको तू इंतख़ाब करे
ख़ुदा हमारी मोहब्बत को क़ामयाब करे
जवां सितारा-ए-क़िस्मत हो और तू आए
हम इंतज़ार करेंगे तेरा क़यामत तक
ख़ुदा करे कि क़यामत हो और तू आए
ये इंतज़ार भी इक इम्तिहान होता है
इसीसे इश्क़ का शोला जवान होता है
ये इंतज़ार सलामत हो और तू आए
बिछाए शौक़ से सजदे वफ़ा की राहों में
खड़े हैं दीप की हसरत लिए निगाहों में
क़बूल दिल की इबादत हो और तू आए
वो ख़ुशनसीब है जिसको तू इंतख़ाब करे
ख़ुदा हमारी मोहब्बत को क़ामयाब करे
जवां सितारा-ए-क़िस्मत हो और तू आए
Labels:
asha bhosle,
classic duets,
mohd. rafi
Tuesday, October 26, 2010
और इस दिल में क्या रखा है
Singers: Suresh Wadkar and Asha Bhosle
और इस दिल में क्या रखा है
तेरा ही दर्द छुपा रखा है
चीर के देखे दिल मेरा तो
तेरा ही नाम लिखा रखा है
प्यार के अफ़्साने सुने थे लोगों से
प्यार क्या होता है यह तूने समझाया
मिला दिल तुझसे तो ख़ाब देखे ऐसे
जुनूं जाने कैसा जवां दिल पे छाया
दिल में ऐसा दर्द उठा
दिल हो गया दीवाना
दिल हो गया दीवाना
दीवानों ने इस दुनिया में
दर्द का नाम दवा रखा है
निगाहों में मेरी यह सूरत है तेरी
ज़िंदगी ये मेरी अमानत है तेरी
धड़कते सीने में मोहब्बत है तेरी
मोहब्बत ये तेरी इबादत है मेरी
तेरे सिवा कुछ याद नहीं है
तू ही तू दिल में
हाँ तू ही तू दिल में
दिल ने याद की पूजा की है
प्यार का नाम ख़ुदा रखा है
चीर के देखे दिल मेरा तो
तेरा ही नाम लिखा रखा है
और इस दिल में क्या रखा है
तेरा ही दर्द छुपा रखा है
चीर के देखे दिल मेरा तो
तेरा ही नाम लिखा रखा है
प्यार के अफ़्साने सुने थे लोगों से
प्यार क्या होता है यह तूने समझाया
मिला दिल तुझसे तो ख़ाब देखे ऐसे
जुनूं जाने कैसा जवां दिल पे छाया
दिल में ऐसा दर्द उठा
दिल हो गया दीवाना
दिल हो गया दीवाना
दीवानों ने इस दुनिया में
दर्द का नाम दवा रखा है
निगाहों में मेरी यह सूरत है तेरी
ज़िंदगी ये मेरी अमानत है तेरी
धड़कते सीने में मोहब्बत है तेरी
मोहब्बत ये तेरी इबादत है मेरी
तेरे सिवा कुछ याद नहीं है
तू ही तू दिल में
हाँ तू ही तू दिल में
दिल ने याद की पूजा की है
प्यार का नाम ख़ुदा रखा है
चीर के देखे दिल मेरा तो
तेरा ही नाम लिखा रखा है
Labels:
asha bhosle,
classic duets,
suresh wadkar
Subscribe to:
Posts (Atom)