Sunday, December 19, 2010

यहाँ मैं अजनबी हूँ

Singer: Mohd. Rafi

कभी पहले देखा नहीं ये समाँ
ये मैं भूल से आ गया हूँ कहाँ

यहाँ मैं अजनबी हूँ
मैं जो हूँ बस वही हूँ
यहाँ मैं अजनबी हूँ

कहाँ शाम-ओ-सहर ये कहाँ दिन-रात मेरे
बहुत रुसवा हुए हैं यहाँ जज़्बात मेरे
नई तहज़ीब है ये नया है ये ज़माना
मगर मैं आदमी हूँ वही सदियों पुराना
मैं क्या जानूँ ये बातें ज़रा इन्साफ़ करना
मेरी ग़ुस्ताख़ियों को ख़ुदारा माफ़ करना

तेरी बाँहों में देखूँ सनम ग़ैरों की बाँहें
मैं लाऊँगा कहाँ से भला ऐसी निगाहें
ये कोई रक़्स होगा कोई दस्तूर होगा
मुझे दस्तूर ऐसा कहाँ मंज़ूर होगा
भला कैसे ये मेरा लहू हो जाए पानी
मैं कैसे भूल जाऊँ मैं हूँ हिन्दोस्तानी

मुझे भी है शिकायत तुझे भी तो गिला है
यही शिक़वे हमारी मोहब्बत का सिला है
कभी मग़रिब से मशरिक़ मिला है जो मिलेगा
जहाँ का फूल है जो वहीं पे वो खिलेगा
तेरे ऊँचे महल में नहीं मेरा गुज़ारा
मुझे याद आ रहा है वो छोटा सा शिकारा



आए तुम याद मुझे

Singer: Kishore Kumar

जब मैं रातों में तारे गिनता हूँ
और तेरे कदमों की आहट सुनता हूँ
लगे मुझे हर तारा तेरा दरपन
आए तुम याद मुझे, गाने लगी हर धड़कन
ख़ुशबू लाई पवन, महका चंदन
आए तुम याद मुझे, गाने लगी हर धड़कन

जिस पल नैनों में सपना तेरा आए
उस पल मौसम पर मेंहंदी रच जाए
और तू बन जाए जैसे दुल्हन
आए तुम याद मुझे, गाने लगी हर धड़कन

हर पल मन मेरा मुझसे कहता है
जिसकी धुन में तू खोया रहता है
भर दे फूलों से उसका दामन
आए तुम याद मुझे, गाने लगी हर धड़कन



ज़िक्र होता है जब क़यामत का

Singer: Mukesh

ज़िक्र होता है जब क़यामत का तेरे जलवों की बात होती है
तू जो चाहे तो दिन निकलता है तू जो चाहे तो रात होती है

तुझको देखा है मेरी नज़रों ने तेरी तारीफ़ हो मगर कैसे
के बने ये नज़र ज़ुबाँ कैसे के बने ये ज़ुबाँ नज़र कैसे
ना ज़ुबाँ को दिखाई देता है ना निग़ाहों से बात होती है

तू चली आए मुस्कुराती हुई तो बिखर जाएं हर तरफ़ कलियाँ
तू चली जाए उठ के पहलू से तो उजड़ जाएं फूलों की गलियाँ
जिस तरफ़ होती है नज़र तेरी उस तरफ़ क़ायनात होती है

तू निग़ाहों से ना पिलाए तो अश्क़ भी पीने वाले पीते हैं
वैसे जीने को तो तेरे बिन भी इस ज़माने में लोग जीते हैं
ज़िन्दगी तो उसी को कहते हैं जो बसर तेरे साथ होती है



ढूँढ़ें तुझको नैन दीवाने आजा आजा रे

Singers: Lata Mangeshkar and Mahendra Kapoor

ढूँढ़ें तुझको नैन दीवाने आजा आजा रे
इन नैनों की प्यास बुझाने आजा आजा रे

ढूँढ़ें तुझको नैन दीवाने आजा आजा रे
इन नैनों की प्यास बुझाने आजा आजा रे

हँसते हँसते आज दीवाने मिलेंगे
तू जब आए फूल हज़ारों खिलेंगे
जाग उठेंगे सब वीराने आजा आजा रे
आजा आजा रे

दिल का है ये हाल तुम्हारी लगन में
जैसे कोई फूल अकेला चमन में
आशाओं के गीत सुनाने आजा आजा रे



बूँदें नहीं सितारे टपके हैं कहकशां से

Singer: Mohd. Rafi

बूँदें नहीं सितारे टपके हैं कहकशां से
सदके उतर रहे हैं तुम पर ये आस्मां से

मोती के रंग रुत के क़तरे दमक रहे हैं
या रेशमी लटों में जुगनू चमक रहे हैं
आँचल में जैसे बिजली कौंधे यहाँ वहाँ से
सदके उतर रहे हैं तुम पर ये आस्मां से

देखे तो कोई आलम भीगे से पैरहन का
पानी में है ये शोला, या नूर है बदन का
अँगड़ाई ले रहे हैं, अरमां जवां जवां से
सदके उतर रहे हैं तुम पर ये आस्मां से

पहलू में आके मेरे क्या चीज़ लग रही हो
बाहों के दायरे में तस्वीर लग रही हो
हैरान हूँ के तुमको देखूँ कहाँ कहाँ से
सदके उतर रहे हैं तुम पर ये आस्मां से



किसी शायर की ग़ज़ल, dream girl

Singer: Kishore Kumar

होंठों पे रंगत है
दिल में मुहब्बत है
क्या जिस्म-ए-औरत है
बस जन्नत ही जन्नत है!

Dream girl, dream girl, dream girl
किसी शायर की ग़ज़ल, dream girl
किसी झील का कंवल, dream girl
कहीं तो मिलेगी, कभी तो मिलेगी
आज नहीं तो कल, dream girl

लिपटी गुलाबों में, सिमटी हिजाबों में
ख़्वाबों में आती है, भीगी शराबों में
पास रहती है वो पल दो पल, कौन?
Dream girl, dream girl

जब देखती है वो, मैं ढूँढ़ लूँगा तो
शबनम, घटा, चांदनी बन जाती है दोस्तों
रंग रूप लेती है वो बदल, कौन?
Dream girl, dream girl

ग़म से बिखर जाऊँ, जी से गुज़र जाऊँ
क्या तेरी मरज़ी है, बिन देखे मर जाऊँ
ओ कभी परदे से बाहर निकल, ए
Dream girl, dream girl



ऐ फूलों की रानी बहारों की मल्लिका

Singer: Mohd. Rafi

ऐ फूलों की रानी बहारों की मल्लिका
तेरा मुस्कुराना ग़ज़ब हो गया
न दिल होश में है न हम होश में हैं
नज़र का मिलाना ग़ज़ब हो गया

तेरे होंठ क्या हैं गुलाबी कंवल हैं
ये दो पत्तियां प्यार की इक गज़ल हैं
वो नाज़ुक लबों से मुहब्बत की बातें
हमीं को सुनाना ग़ज़ब हो गया

कभी खुल के मिलना कभी ख़ुद झिझकना
कभी रास्तों पर बहकना मचलना
ये पलकों की चिलमन उठाकर गिराना
गिराकर उठाना ग़ज़ब हो गया

फ़िज़ाओं में ठंडक घटा भर जवानी
तेरे गेसुओं की बड़ी मेहरबानी
हर इक पेंच में सैकड़ों मैकदे हैं
तेरा लड़खड़ाना ग़ज़ब हो गया