Singer: Tarannum Naz
ज़िंदगी है या किसी का इंतज़ार
बदलियों की ओढ़नी से चाँदनी
जाने किस को झाँकती है बार बार
चाँद तारों को है नींद सी आ गयी
हर नज़ारे पे इक बेख़ुदी छा गयी
मस्त हो के झूमती हुई बहार
जाने किस को झाँकती है बार बार
ख़त्म होती नहीं शौक़ की जुस्तजू ओ ऽ ऽ
अपने दिल में लिये प्यार की आरज़ू
कू-ब-कू गईं हवाएँ मुश्कबार
जाने किस को झाँकती है बार बार
दिल की बेताबियाँ दे रही हैं सदा
ऐ मेरी ज़िंदगी, आ भी जा, आ भी जा
हर नज़र है आज कितनी बेक़रार
जाने किस को झाँकती है बार बार
Sunday, March 6, 2011
सैंया तोरे द्वारे खड़े
Singer: Mohd. Rafi
कोई प्यार के पंख पसारे, आया है पास तिहारे
सुध-बुध अपनी बिसराए, पगला मन तोहे पुकारे
ज़रा मन की खेवड़ियाँ खोल, सैंया तोरे द्वारे खड़े
सैंया तोरे, बलमा तोरे द्वारे, ओ सजना तोरे द्वारे खड़े
बिरहा की रैना, बिरहा की रैन
तेरी गलियों के फेरे, तेरी गलियों के फेरे
जोगी का रूप लिया प्रीतम ने तेरे
गोरी सुन ले बलम के बोल, सैंया तोरे द्वारे खड़े
हो, मिलना है आज तोहे अपने पिया से
जाने न भेद कोई तेरे जिया के
मन-मन में सजनिया डोल, सैंया तोरे द्वारे खड़े
बिगड़े न बात कहीं धीरज न खोना
जागे हैं भाग अब काहे का रोना
तेरा जीवन बड़ा अनमोल, सैंया तोरे द्वारे खड़े

Labels:
classics,
mohd. rafi
Sunday, January 2, 2011
ख़ुदा भी आसमाँ से जब ज़मीं पर देखता होगा
Singer: Mohd. Rafi
ख़ुदा भी आसमाँ से जब ज़मीं पर देखता होगा
मेरे महबूब को किसने बनाया सोचता होगा
मुसव्विर ख़ुद परेशान है कि ये तस्वीर किसकी है
बनोगी जिसकी तुम ऐसी हसीं तक़दीर किसकी है
कभी वो जल रहा होगा, कभी ख़ुश हो रहा होगा
ज़माने भर की मस्ती को निगाहों में समेटा है
कली से जिस्म को कितनी बहारों में लपेटा है
हुआ तुमसा कोई पहले न कोई दूसरा होगा
फ़रिश्ते भी यहाँ रातों को आकर घूमते होंगे
जहाँ रखती हो तुम पाँव, जगह वो चूमते होंगे
किसी के दिल पे क्या गुज़री, ये वो ही जानता होगा

चला भी आ, हो
Singers: Lata Mangeshkar and Mohd. Rafi
चला भी आ, हो
आ जा रसिया
जाने वाले आ जा तेरी याद सताए
ख्वाबों का घरोंदा कहीं टूट न जाए
मुरझा चले हैं अरमान सारे
धुंधला गए हैं सभी उजले नज़ारे
कैसे जियूंगी ग़मों के सहारे
तरसी निगाहें मेरी तुझको सदायें दें
धड़कन पुकारे
चला भी आ, हो
आ जा रसिया
दिल तो गया मेरा कहीं जान न जाए
जाने वाले आ जा तेरी याद सताए
मेरी लगन को कहाँ तूने जाना
तेरे लिए तो मेरा दिल है दीवाना
हर साँस मेरी तेरा ही तराना
ये ज़िंदगानी क्या है
तेरी कहानी है तेरा फ़साना
तेरा मेरा, हो
वो है रिश्ता
के, टूटे जो बालाएं भी तो टूट न पायें
के, टूटे जो बालाएं भी तो टूट न पायें
चला भी आ, हो
आ जा रसिया
जाने वाले आ जा तेरी याद सताए
ख्वाबों का घरोंदा कहीं टूट न जाए
मुरझा चले हैं अरमान सारे
धुंधला गए हैं सभी उजले नज़ारे
कैसे जियूंगी ग़मों के सहारे
तरसी निगाहें मेरी तुझको सदायें दें
धड़कन पुकारे
चला भी आ, हो
आ जा रसिया
दिल तो गया मेरा कहीं जान न जाए
जाने वाले आ जा तेरी याद सताए
मेरी लगन को कहाँ तूने जाना
तेरे लिए तो मेरा दिल है दीवाना
हर साँस मेरी तेरा ही तराना
ये ज़िंदगानी क्या है
तेरी कहानी है तेरा फ़साना
तेरा मेरा, हो
वो है रिश्ता
के, टूटे जो बालाएं भी तो टूट न पायें
के, टूटे जो बालाएं भी तो टूट न पायें
Labels:
classic duets,
lata mangeshkar,
mohd. rafi
किसी राह में किसी मोड़ पर
Singers: Lata Mangeshkar and Mukesh
किसी राह में किसी मोड़ पर
कहीं चल ना देना तू छोड़ कर
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र
किसी हाल में किसी बात पर
कहीं चल ना देना तू छोड़ कर
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र
मेरा दिल कहे कहीं ये ना हो
नहीं ये ना हो, नहीं ये ना हो
किसी रोज़ तुझसे बिछड़ के मैं
तुझे ढूंढ़ती फिरूं दर-ब-दर
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र
तेरा रंग साया बहार का
तेरा रूप आईना प्यार का
तुझे आ नज़र में छुपा लूं मैं
तुझे लग ना जाए कहीं नज़र
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र
तेरा साथ है तो है ज़िन्दगी
तेरा प्यार है तो है रौशनी
कहाँ दिन ये ढल जाए क्या पता
कहाँ रात हो जाए क्या ख़बर
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र
किसी राह में किसी मोड़ पर
कहीं चल ना देना तू छोड़ कर
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र
किसी हाल में किसी बात पर
कहीं चल ना देना तू छोड़ कर
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र
मेरा दिल कहे कहीं ये ना हो
नहीं ये ना हो, नहीं ये ना हो
किसी रोज़ तुझसे बिछड़ के मैं
तुझे ढूंढ़ती फिरूं दर-ब-दर
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र
तेरा रंग साया बहार का
तेरा रूप आईना प्यार का
तुझे आ नज़र में छुपा लूं मैं
तुझे लग ना जाए कहीं नज़र
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र
तेरा साथ है तो है ज़िन्दगी
तेरा प्यार है तो है रौशनी
कहाँ दिन ये ढल जाए क्या पता
कहाँ रात हो जाए क्या ख़बर
मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र
Labels:
classic duets,
lata mangeshkar,
mukesh
ये मौसम भीगा भीगा है
Singers: Mohd. Rafi and Lata Mangeshkar
ये मौसम भीगा भीगा है
हवा भी ज़्यादा ज़्यादा है
क्यूँ ना मचलेगा दिल मेरा
तुमको पाने का इरादा है
ये मौसम भीगा भीगा है
हवा भी ज़्यादा ज़्यादा है
क्यूँ ना मचलेगा दिल मेरा
तुमको पाने का इरादा है
इजाज़त हो तो, मेरे सरकार के पहलू में आ जाऊं
इजाज़त हो तो, मेरे दिलदार के दिल में समा जाऊं
हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
शर्म को छोड़ दो, मेरे जाना गले से तुम भी मिल जाओ
ये पर्दा तोड़ दो, मेरे जाना मेरी साँसों में घुल जाओ

सारी खुशियाँ हैं मोहब्बत की ज़माने के लिए
Singer: Mohd. Rafi
सारी खुशियाँ हैं मोहब्बत की ज़माने के लिए
मैंने तो प्यार किया आंसू बहाने के लिए
काश ये ज़ज्बा-ऐ-दिल काम तो आ जाता कभी
उनके होंठों पे मेरा नाम तो आ जाता कभी
याद लेते मुझे भूल ही जाने के लिए
ख़ूने-दिल ख़ूने-जिगर ख़ूने-तमन्ना के सिवा
सारी दुनिया में मुझे रंग न कोई भी मिला
अपने अरमानों की तस्वीर बनाने के लिए

Subscribe to:
Posts (Atom)